विज्ञापन

कौन हैं संदीप पटेल? जिन्होंने कान्स 2026 में मचाई धूम

प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर बढ़ती पहचान के साथ संदीप पटेल SRHP फिल्म्स को एक ऐसे बैनर के तौर पर स्थापित कर रहे हैं जो हॉलीवुड-स्तरीय फिल्म निर्माण को भारतीय सिनेमा के साथ जोड़ता है.

कौन हैं संदीप पटेल? जिन्होंने कान्स 2026 में मचाई धूम
कौन हैं संदीप पटेल?
नई दिल्ली:

भारतीय मूल के फिल्ममेकर संदीप पटेल अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्शन और वैश्विक सहयोग के जरिए हॉलीवुड में लगातार अपनी मजबूत जगह बना रहे हैं. ऑगस्टा, जॉर्जिया में रहने वाले संदीप पटेल अपने बैनर SRHP फिल्म्स को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रमोट कर रहे हैं. हाल ही में हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल ने उनके बढ़ते सफर में एक और अहम पड़ाव जोड़ा है.

कान्स में संदीप पटेल ने श्रवण तिवारी के निर्देशन में अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'होली फादर' के लिए SRHP फिल्म्स का प्रतिनिधित्व किया. इस फिल्म में हॉलीवुड के जाने-माने कलाकार एरिक रॉबर्ट्स और मैरी ल्यरेट लीड रोल में हैं.  यह प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने सिनेमाई प्रस्तुति के कारण पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुका है. 'होली फादर' के साथ SRHP फिल्म्स का लक्ष्य ऐसी फिल्मों को इंटरनेशनल लेवल पर दर्शकों तक पहुंचना है, जिससे दर्शक विभिन्न संस्कृतियों से जुड़ सकें.

यह भी पढ़ें- बेहद खूबसूरत है मनीषा कोइराला काठमांडू वाला घर, देख कर कहेंगे धरती पर स्वर्ग

श्रवण तिवारी द्वारा निर्देशित एक और नई हॉलीवुड फिल्म 'सनडाउन टाउन' का लॉन्च समारोह में 23 मई , 2026 को USA में आयोजित किया गया था. इस फिल्म का निर्माण संदीप पटेल और रीता पटेल ने किया है और इसे 2027 में रिलीज करने की योजना है.

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के सदस्य के तौर पर संदीप पटेल को IMPPA के उपाध्यक्ष अतुल पटेल से अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसरों के बारे में बहुमूल्य मार्गदर्शन और जानकारी मिली. उन्हें पुरस्कार विजेता डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और फोटोग्राफर अश्विन बोराड का भी सहयोग मिला, जिन्हें फिल्मफेयर इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (FIIFF) में सम्मानित किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा की पहुंच का विस्तार करना है.

यह भी पढ़ें-  जब 'फना' की शूटिंग के दौरान श्रुति सेठ पर भड़क गई थी सरोज खान, बोलीं- 'यह मेरी जिंदगी का सबसे शर्मनाक अनुभव'

कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर अभी काम चल रहा है और कान फिल्म फेस्टिवल जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर बढ़ती पहचान के साथ संदीप पटेल SRHP फिल्म्स को एक ऐसे बैनर के तौर पर स्थापित कर रहे हैं जो हॉलीवुड-स्तरीय फिल्म निर्माण को भारतीय सिनेमा के साथ जोड़ता है.
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sandeep Patel, Sandeep Patel News, Cannes 2026, Cannes 2026 Controversy, Cannes 2026 Bollywood Celebrities List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com