विज्ञापन

कौन हैं धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की बहन परी पंढेर ? जिनकी एक्टिंग के राजामौली भी हो गए ही मुरीद, छोटे से रोल में जीता फैंस का दिल

स्क्रीन पर कम समय मिलने के बावजूद परी पंढेर के सहज और दिल को छू लेने वाले अभिनय ने फैंस का दिल जीत लिया. खासकर उस शेड वाले मिलन के सीन में जहां भाई-बहन बदले की अफरा-तफरी के बीच आंसुओं से भीगी और दिल दहला देने वाला इमोशन शेयर करते हैं.  

कौन हैं धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की बहन परी पंढेर ? जिनकी एक्टिंग के राजामौली भी हो गए ही मुरीद, छोटे से रोल में जीता फैंस का दिल
कौन हैं धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की बहन परी पंढेर ?
नई दिल्ली:

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में एक छोटा सा लेकिन यादगार पल दर्शकों का दिल जीत गया है. रणवीर सिंह के किरदार जसकिरत सिंह रंगी यानी हमजा और उनकी छोटी बहन जसलीन का भावुक मिलन. जसलीन कौर रंगी का किरदार परवीर कौर  पंढेर ने निभाया है. उन्हें परी  पंढेर के नाम से भी जाना जाता है.  वह एक उभरती हुई पंजाबी अभिनेत्री और गायिका हैं, उन्होंने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में जोरदार एंट्री की है. 

कौन हैं परी पंधेर?

स्क्रीन पर कम समय मिलने के बावजूद परी  पंढेर के सहज और दिल को छू लेने वाले अभिनय ने फैंस का दिल जीत लिया. खासकर उस शेड वाले मिलन के सीन में जहां भाई-बहन बदले की अफरा-तफरी के बीच आंसुओं से भीगी और दिल दहला देने वाला इमोशन शेयर करते हैं.  यह सीन दर्शकों के दिलों को गहराई से छू गया.  

पंजाब की मूल निवासी परवीर कौर पंढेर ने पंजाबी म्यूजिक वीडियो गानों और अन्ही देया मजाक ऐ जैसी फिल्मों के जरिए पंजाबी फैंस के दिलों पर राज करती हैं.  उनके इंस्टाग्राम पर 850K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर एक सिंगर से एक्ट्रेस बनने तक के अपने सफर की झलकियां शेयर करती हैं. 'धुरंधर 2' में अपनी परफॉर्मेंस के बिहाइंड-द-सीन्स से शेयर की गई एक पोस्ट में परवीर ने लिखा, "यह सीन करके मुझे सच में खुद पर बहुत गर्व महसूस हुआ. मैं खुद को पहचान ही नहीं पा रही थी कि यह मैं ही हूं. इसे देखकर थोड़ा डर भी लग रहा था, लेकिन वाहेगुरु जी ने हमेशा मेरा साथ दिया और इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं."

डायरेक्टर SS राजामौली इस सीन को देख कर बेहद इमोशनल हो गए थे. अपने एक X पोस्ट में उन्होंने दोनों के उस खास पल की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, "रणवीर सिंह क्या परफॉर्मेंस थी यार! शेड में बहन के साथ वाला सीन तो एक्टिंग का एक मास्टरक्लास है. उस शुरुआत से लेकर दिल दहला देने वाले क्लाइमेक्स तक, तुमने हमजा और जसकीरत, दोनों ही किरदारों में हमें पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया."
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com