मुंबई में शाहरुख खान का बांद्रा स्थित घर ‘मन्नत' सबको मालूम है. जुहू स्थित अमिताभ बच्चन का घर ‘जलसा' भी सबको मालूम है, लेकिन हिंदी सिनेमा के सौ वर्षों के इतिहास में बहुत से ऐसे नाम हैं, जिनके देश-विदेश में करोड़ों दीवाने हैं. ये कलाकार शायद अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका काम आज भी अमर है. ऐसे ही एक नाम हैं संगीतकार नौशाद. उन्हें हिंदी सिनेमा के चंद बेहतरीन संगीतकारों में गिना जाता है. उनके संगीत की खास बात यह थी कि वे अपने गीतों में शास्त्रीय संगीत का गहराई से प्रयोग करते थे. दर्शकों को उनके गाने जरूर याद होंगे, लेकिन बहुतों को यह नहीं पता होगा कि वे गाने नौशाद साहब ने ही बनाए थे.
नौशाद द्वारा संगीतबद्ध की गई फिल्मों में वे फिल्में शामिल हैं, जिन्हें सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर माना जाता है, जैसे मुग़ल-ए-आजम, मदर इंडिया, राम और श्याम, गंगा जमुना, संघर्ष, बैजू बावरा, अनमोल घड़ी और ना जाने कितनी ही और फिल्में. जैसे शायद आपको यह ना मालूम हो कि इन सभी फिल्मों में संगीत नौशाद का है, वैसे ही शायद आपको यह भी न पता हो कि मुंबई में इस महान संगीतकार का घर कहां है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
चलिए, आपको बताते हैं कि संगीत के इस सरताज का घर मुंबई के बांद्रा वेस्ट में कार्टर रोड पर है, जिसका नाम अब बदलकर ‘संगीत सम्राट नौशाद अली रोड' रख दिया गया है. ईद के दिन, यानी 7 जून को, इस संगीतकार के घर के सामने कुछ बैंड वाले अपने अंदाज में उन्हें ईद की मुबारकबाद या कहें श्रद्धांजलि दे रहे थे.समंदर के ठीक सामने स्थित इस घर में, समंदर की हवाओं ने नौशाद के संगीत में ऐसी ताजगी भर दी कि उसकी महक आज भी उनके संगीत को सुनने वालों को महसूस होती है.

इस बंगले का वास्तुशिल्प पुरानी शैली का है, लेकिन यह इमारत बताती है कि अपने समय में यह एक आलीशान बंगला रहा होगा. साथ ही, आपको यह भी बता दें कि सम्राट नौशाद अली रोड, यानी कार्टर रोड, वही जगह है जहां बीते जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना का बंगला भी है. ऐसा नहीं है कि इस रोड पर सिर्फ वही नाम बसे हैं. आज भी बहुत से फिल्मी सितारे इस रोड पर या इसके आस-पास रहते हैं, जैसे जैकी श्रॉफ, विद्या बालन, और एक समय तक आमिर खान भी यहीं रहा करते थे.
मुंबई की मायानगरी एक ऐसा समंदर है, जिसके हर कोने में कला के अनमोल मोती छिपे हैं. ज़रूरत है तो बस उन फिल्मी गोताखोरों की, जो इन मोतियों को ढूंढकर दुनिया के सामने ला सकें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं