अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने 2000 के दशक की शुरुआत कई फिल्मों में साथ काम किया और उस दौर में पसंद की जाने वाली ऑनस्क्रीन कपल में से एक थे. कपल ने बंटी और बबली, लागा चुनरी में दाग, कभी अलविदा ना कहना और युवा जैसी बेहतरीन फ़िल्में दी हैं. अब प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना इंटरव्यू फिर से सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन के साथ शरारत करने की बात कबूल करती हुई सुनाई दे रही हैं.प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन ने ब्लफ़मास्टर और दोस्ताना जैसी फ़िल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अभिषेक के फ़ोन से रानी को एक मैसेज भेजा था, ताकि वे उससे बदला ले सकें क्योंकि अभिषेक ने पहले भी उनके साथ शरारत की थी.
2006 में सिमी ग्रेवाल के साथ बातचीत में प्रियंका ने कहा, "मैंने रानी को एक मैसेज लिखा था, 'मुझे तुम्हारी याद आ रही है, तुम कहां थीं? क्या तुम आना चाहती हो?'"जब उनसे पूछा गया कि रानी का रिएक्शन क्या था, तो प्रियंका ने बताया कि उस समय उन्हें इसका पता नहीं चला. वह बस घबरा गई, फोन वैनिटी वैन में ही छोड़ दिया और रितेश देशमुख के साथ चली गई, जो ब्लफ़मास्टर में काम कर रहे थे.हालांकि, प्रियंका ने खुलासा किया कि रानी ने मैसेज का जवाब दिया था, जिसमें कहा गया था, "हाय एबी, आपको क्या हो गया है?"
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रियंका ने बताया कि अभिषेक ने ही पहने उनसे शरारत की थी. उन्होंने प्रियंका का फोन छीन लिया था, उसे बंद कर दिया था और उस पर बैठ गए थे, ताकि वह प्रियंका को ना मिले. काफी देर तक खोजने के बाद वह मिला. अभिषेक ने उनका फोन वापस कर दिया था.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक को आखिरी बार आई वांट टू टॉक और बी हैप्पी में देखा गया था. प्रियंका को आखिरी बार 2023 की फिल्म लव अगेन में देखा गया था. वह हेड्स ऑफ स्टेट, द ब्लफ और सिटाडेल के दूसरे सीजन में नजर आएंगी. साथ ही महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की SSMB29 में भी नजर आने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं