विज्ञापन

20 साल पहले काजोल ने जम्मू कश्मीर में शूटिंग से कर दिया था इंकार, आतंकी हमले का डर था वजह

काजोल ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं. इन्हीं में एक थी ये फिल्म जिसे रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं. ऐसे में पढ़ें फिल्म से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला ट्रीविया.

20 साल पहले काजोल ने जम्मू कश्मीर में शूटिंग से कर दिया था इंकार, आतंकी हमले का डर था वजह
फना के 20 साल पूरे, पढ़ें फिल्म से जुड़ा मजेदार किस्सा
Social Media
नई दिल्ली:

आमिर खान और काजोल की केमिस्ट्री से सिल्वर स्क्रीन पर जादू चलाने वाली फिल्म फना को आज रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं. ये फिल्म 26 मई 2006 को रिलीज हुई थी और आज 20 साल होने पर भी इसके बारे में कोई ऐसी चीज नहीं है जो पुरानी लगती हो. फिल्म के गाने आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं और इसकी कहानी आज भी पुरानी नहीं लगती. ऐसे में इस फिल्म के 20 साल पूरे होने के सेलिब्रेशन के तौर पर हमने सोचा कि क्यों ना आपको इससे जुड़ा कोई मजेदार किस्सा बताया जाए. किस्सा भी ऐसा कि आप जानकर हैरान ही रह जाएंगे क्योंकि स्क्रीन पर आपको दिखाया कुछ और गया और वो असल में था कुछ और.

काजोल के डर की वजह से मेकर्स को दर्शकों से करना पड़ा धोखा!

फना में जम्मू कश्मीर की खूबसूरत वादिया दिखाई गई हैं. आपको फिल्म में कश्मीर कहकर ही दिखाया गया और देखने वालों ने भी यही समझा लेकिन ये असल में था नहीं. अरे अब ये मत समझिएगा कि ये वीएफएक्स का खेल था क्योंकि बात उससे ऊपर की है. Imdb पर मौजूद जानकारी के मुताबिक फिल्म में जम्मू कश्मीर बताकर दिखाए गए सीन असल में पोलैंड में शूट हुए थे. पोलैंड में शूट करने की सबसे बड़ी वजह थी काजोल का डर.

Latest and Breaking News on NDTV

काजोल को जम्मू और कश्मीर जाने से परहेज था. उन्हें डर था कि कहीं उस दौरान वहां कोई आतंकी हमला ना हो जाए. बस एक इसी डर की वजह से काजोल वहां शूट करने में कम्फर्टेबल नहीं थीं. ऐसे में जब उन्होंने फिल्म मेकर्स के सामने अपनी ये बात रखी तो शेड्यूल को कश्मीर से हटाकर पोलैंड में रखा गया. अब आप ही बताइए फिल्म देखकर आप फर्क बता सकते हैं कि कौनसे पहाड़ भारत के हैं और कौमसे पोलैंड के.  

फना का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आमिर खान और काजोल की जोड़ी से सजी ये फिल्म महज 30 करोड़ के बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने छप्पर फाड़ कमाई की थी. विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म ने दुनियाभर में 103 करोड़ रुपये कमाए थे. ये फिल्म एक और वजह से खास थी. दरअसल मेटर्निटी ब्रेक के बाद ये काजोल की पहली फिल्म थी.

यह भी पढ़ें: क्या रणवीर सिंह पर लगा FWICE का बैन है कानूनी? अब कौन से कदम उठा सकते हैं धुरंधर एक्टर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com