विज्ञापन

38 की उम्र में पहली प्रेग्नेंसी को दीपिका पादुकोण ने बताया था कॉम्पलिकेटेड, कहा- 8-9 महीने बहुत सहा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी के पेरेंट्स बने थे, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा. 

38 की उम्र में पहली प्रेग्नेंसी को दीपिका पादुकोण ने बताया था कॉम्पलिकेटेड, कहा- 8-9 महीने बहुत सहा
दीपिका पादुकोण ने पहली प्रेग्नेंसी पर दिया था रिएक्शन

दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने के लिए तैयार हैं. जवान एक्ट्रेस ने पिछले हफ्ते अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी रिवील की, जिस पोस्ट में उनकी और धुरंधर 2 स्टार रणवीर सिंह की बेटी दुआ की झलक देखने को मिली. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और कपल को सेलेब्स और फैंस ने बधाईयां दी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दो साल पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ पादुकोण सिंह का जन्म 8 सितंबर 2023 को हुआ था. 

दीपिका पादुकोण ने बेटी को बताया लेटेस्ट ऑब्सेशन

40 वर्षीय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बताया था कि उनकी बेटी दुआ उनका लेटेस्ट ऑब्सेशन हैं. वहीं उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक्चर के साथ लिखा है, मेरे मॉम एरा में हूं. हालांकि इससे पहले दीपिका पादुकोण ने मारी क्लेयर को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, तब उनकी उम्र 38 साल थी और 'उनकी प्रेग्नेंसी और डिलीवरी काफी मुश्किल रही थी'.

ये भी पढ़ें- माइकल जैक्सन की बायोपिक पर भारी सुपरस्टार की 16 साल पुरानी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग से किया कब्जा

दीपिका पादुकोण ने कहा- मैंने 8-9 महीने बहुत सहा

एक्ट्रेस ने कहा, मैंने 8-9 महीने बहुत सहा था. लेकिन एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनकी छोटी बहन अनीशा पादुकोण का जन्म हुआ तो उनके अंदर की "मां वाली भावनाएं जाग उठीं थीं".  उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि देखभाल करना और रक्षा करना मेरे स्वभाव में ही है." एक्ट्रेस ने इसका श्रेय रणवीर सिंह को देते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें "आगे बढ़कर फैसला लेने" का मौका दिया. दीपिका ने कहा, "वह बोले, 'यह तुम्हारी बॉडी है. हां, यह हम दोनों का मिलकर लिया गया फैसला है, लेकिन आखिर में तो तुम्हारे बॉडी को ही इस पूरी प्रक्रिया से गुजरना है. इसलिए, जब भी तुम्हें लगे कि तुम तैयार हो, तब.'" 

मां बनने पर दीपिका पादुकोण ने कही ये बात

दीपिका पादुकोण ने भी नई मां बनने के लिए ओके कहा. उन्होंने कहा, मेरे आस-पास के सभी लोग बहुत ही दयालु और अच्छे रहे हैं. जो मेरा हाल-चाल पूछते रहते हैं. मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास एक ऐसा सपोर्ट सिस्टम भी है. जो जब भी मुझे जरूरत होती है तो खुशी-खुशी मेरी मदद के लिए आगे आ जाता है. 

8 घंटे शिफ्ट को लेकर चर्चा में हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने महिलाओं के लिए 8 घंटे शिफ्ट की चर्चा शुरू की थी, जिसके कारण उन्हें स्पिरिट और कल्कि 2898एडी जैसी फिल्मों को छोड़ना पड़ा. जहां कई लोग उनके इस फैसले से सहमत नहीं थे तो वहीं कंगना रनौत जैसे स्टार्स ने उन्हें सपोर्ट किया. दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म शाहरुख खान की किंग और अल्लू अर्जुन की राका है, जिसकी चर्चा हर तरफ है. 

ये भी पढ़ें- अरिजीत सिंह की वाइफ की 5 फोटो, तलाकशुदा बचपन की दोस्त को बनाया दूसरी पत्नी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com