एक तरफ धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचा दिया है कि आम हो या खास, हर कोई इसकी तारीफ में कसीदे पढ़ता नजर आ रहा है. रिलीज के साथ ही फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए और कुछ ही घंटों में टिकट बिक्री ने नया इतिहास रच दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक घंटे में लाखों टिकट बिक गए और आधे दिन में ही फिल्म सुनामी मोड में पहुंच गई. हर तरफ सिर्फ धुरंधर 2 की चर्चा है, लेकिन इसी बीच एक ऐसा रिएक्शन सामने आया जिसने सबका ध्यान खींच लिया है.
गनी भाई को नहीं भाई धुरंधर
इन सब के बीच 'वॉन्टेड' के गनी भाई यानी प्रकाश राज ने अलग ही राह पकड़ ली है. जहां पूरा देश फिल्म के रंग में रंगा है, वहीं वो इससे दूरी बनाकर बैठे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि वो धुरंधर से 'बहुत दूर' हैं और इस वक्त सुकून से पुराने बॉलीवुड गाने सुन रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है की म्यूजिक प्लेयर में पुराना गाना बज रहा है. एक तरफ जहां गनी भाई खुद को धुरंधर से दूर बता रहे हैं वहीं पोस्ट के जरिये लोगों से भी पूछ रहे हैं यही सवाल. उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि शायद ये फिल्म उन्हें रास नहीं आई या वो इस हाइप से खुद को अलग रखना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहने वालों को राकेश बेदी का जवाब, बोले- इंदिरा गांधी और मोदी पर एक फिल्म आई थी
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
बस फिर क्या था, गनी भाई का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कुछ लोगों ने इसे उनका पर्सनल चॉइस बताया, तो कई यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. मीम्स की बाढ़ आ गई और कई पोस्ट में धुरंधर 2 के टिकट दिखाकर तंज कसा गया. कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया कि फिल्म की जबरदस्त सफलता ही ऐसे रिएक्शन की वजह है.
फिल्म का क्रेज लगातार बरकरार
धुरंधर 2 का क्रेज रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ रही है और सोशल मीडिया पर फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है. कई सेलेब्स ने भी इसकी तारीफ करते हुए इसे ब्लॉकबस्टर बताया है. साफ है कि फिल्म जहां एक तरफ रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ विवाद और रिएक्शन भी उतनी ही तेजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- ना सिनेमाघरों में हुए स्पॉट, ना कोई पीआर का हंगामा, छिप-छिपकर धुरंधर 2 देख रहे साउथ के सुपरस्टार?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं