विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2022

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक ने बॉलीवुड के गानों का उड़ाया मजाक, कहा- इंस्टा रील्स की घटिया कॉपी लगते हैं गाने

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इन दिनों खराब बन रहे बॉलीवुड गानों पर चुटकी ली है. साथ ही कहा है कि बॉलीवुड अब इंस्टा रील की कॉपी कर गाने बनाने लगा है.

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक ने बॉलीवुड के गानों का उड़ाया मजाक, कहा- इंस्टा रील्स की घटिया कॉपी लगते हैं गाने
'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक ने बॉलीवुड के गानों का उड़ाया मजाक
नई दिल्ली:

बीते कुछ वक्त से बॉलीवुड की फिल्मों में रीमेक गानों का काफी चलन आ गया है. पुराने गाने को नए म्यूजिक के साथ रीमिक्स बनाकर रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में जहां इन गानों को दर्शक पसंद करते हैं, वहीं दूसरी ओर रीमिक्स गानों को आलोचना का भी शिकार होना पड़ता है. कई फिल्मी हस्तियां भी ऐसे गानों की खुलकर आलोचना कर चुकी हैं. अब फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इन दिनों खराब बन रहे बॉलीवुड गानों पर चुटकी ली है. साथ ही कहा है कि बॉलीवुड अब इंस्टा रील की कॉपी कर गाने बनाने लगा है. 

यह बात विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के जरिए कही है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली हस्तियों में से एक हैं. विवेक अग्निहोत्री सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के अलावा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी अपनी राय रखते रहते हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बॉलीवुड के गानों को लेकर लिखा, 'पहले इंस्टा रील्स बॉलीवुड गानों की घटिया कॉपी लगती थीं. अब बॉलीवुड गाने इंस्टा रील्स की घटिया कॉपी लगते हैं.'

सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री का यह ट्वीट वायरल हो रहा है. तेजी से वायरल हो रहा है. निर्देशक के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हैरान कर देने वाली बात यह है कि बॉलीवुड के गानों का मजाक उन्होंने उस वक्त उड़ाया जब शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है. फिल्म के इस गाने को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivek Agnihotri Director Vivek Agnihotri The Kashmir Files Vivek Agnihotri Pathan Song Pathan First Song Besharam Rang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com