विज्ञापन

‘काल’ की शूटिंग के दौरान गाड़ी पर टूट पड़ा था बाघ, बाल-बाल बची थीं लारा दत्ता-ईशा देओल, विशाल मल्होत्रा ने सुनाया खौफनाक किस्सा

विशाल मल्होत्रा ने एनडीटीवी से बातचीत में फिल्म ‘काल’ की शूटिंग का खौफनाक किस्सा सुनाया. जानें कैसे बाघ ने गाड़ी पर हमला किया और लारा दत्ता, ईशा देओल समेत पूरी टीम बाल-बाल बची.

‘काल’ की शूटिंग के दौरान गाड़ी पर टूट पड़ा था बाघ, बाल-बाल बची थीं लारा दत्ता-ईशा देओल, विशाल मल्होत्रा ने सुनाया खौफनाक किस्सा
‘काल’ के सेट पर हुआ था खतरनाक हादसा, विशाल मल्होत्रा ने सुनाया खौफनाक किस्सा
NDTV
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर विशाल मल्होत्रा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. उन्होंने इश्क विश्क से लेकर काल से लेकर जन्नत, सलाम- ए- इश्क जैसी तमाम बड़ी फिल्मों में अभिनय करके दर्शकों को इंप्रेस किया है. विशाल वो एक्टर हैं, जिन्होंने शाहिद कपूर से लेकर विवेक ओबेरॉय और इमरान हाशमी जैसे एक्टर के साथ काम किया है. विशाल मल्होत्रा ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी. हाल ही में विशाल मल्होत्रा अपने परिवार के साथ भोपाल आए. जहां उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए काफी कुछ कहा.

जब बाघ ने किया हमला 

एक्टर विशाल मल्होत्रा ने अपने फिल्मी करियर के बारे में कहा कि जो भी मुझे इंट्रोड्यूस करता है, उनको मैं धन्यवाद देता हूं. क्योंकि मुझे इंडस्ट्री में 30 साल के आसपास हो चुके हैं. मैंने काफी बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम किया है. जिसमें , इश्क विश्क और काल जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. अपने काम को लेकर एक्टर ने कहा कि मैं आज भोपाल आया हूं और बहुत ज्यादा इमोशनल हूं. मैं एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट कर रहा हूं. वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए है, जिसमें मैं एक जासूस का किरदार निभा रहा हूं. अपनी फिल्म कल के शूटिंग को याद करते हुए एक्टर ने कहा कि हम उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट पार्क में शूट कर रहे थे. हमने डिसाइड किया कि नेशनल पार्क में जो बाघ हैं, हम इनको बिल्कुल भी डिस्टर्ब नहीं करेंगे. फिल्म में हमारे टाइगर के साथ सीन थे, वो हमने बैंकॉक में शूट किए थे.  फिल्म ग्लेडिएटर एक ऑस्कर विनिंग फिल्म है, उसमें जो बाघ दिखाए गए थे, उनके साथ हमने शूटिंग की थी. बाघों की आंखें बहुत बड़ी-बड़ी आंखें होती हैं. जैसे वो देखते हैं वैसे ही अजय देवगन सर भी देखते हैं. बाघ बहुत ही सुंदर जानवर हैं. जब हम फिल्म का एक सीन शूट कर रहे थे,  जिसमें टाइगर अपने दांत से कार की सीट को खींचता है. उस वक्त हम बहुत डर गए थे. हमको बचाने के लिए ट्रेनर आया. अगर ट्रेनर समय पर नहीं आता तो पता नहीं हमारे साथ क्या होता.

'इश्क विश्क' की यादों को किया ताजा

एक्टर ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मैं फिल्म इश्क विश्क कर रहा था उसे समय में टेलीविजन शो में व्यस्त था. शाहिद कपूर एक शानदार एक्टर हैं. जब भी मैं शायद के साथ कोई सीन करता था मैं कहता था कि मेरी कॉमेडी टाइम आपसे अच्छी हैं. फिल्म की कास्ट काफी अच्छी थी. खासकर शाहिद कपूर काफी शानदार थे. इसलिए आज वह जिस जगह हैं, अपने व्यवहार की वजह से हैं. आगे कहा कि मैंने भोपाल में काफी अच्छा समय बिताया है. मैं अपने दादाजी दादीजी के साथ रहता था. भोपाल की सर्दी से लेकर भोपाल की गर्मी को मैं काफी मिस करता हूं. भोपाल का दिल मेरे साथ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vishal Malhotra, Ndtv Hindi, Bollywood, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com