विज्ञापन

Virat Kohli Ex-Girlfriend: विराट कोहली को पसंद हैं कैसी लड़कियां? एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल ने खोली क्रिकेटर की पोल, बोलीं- '12 साल हो गए...'

Virat Kohli Ex-Girlfriend: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि इंस्टाग्राम एक्टिविटी है. हाल ही में एक जर्मन इन्फ्लुएंसर के पोस्ट को ‘लाइक’ करने को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है.

Virat Kohli Ex-Girlfriend: विराट कोहली को पसंद हैं कैसी लड़कियां? एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल ने खोली क्रिकेटर की पोल, बोलीं- '12 साल हो गए...'
Izabelle Leite on Virat Kohli: विराट कोहली पर एक्स गर्लफ्रेंड ने किया कमेंट

Virat Kohli Ex Girlfriend Izabelle Leite: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि इंस्टाग्राम एक्टिविटी है. हाल ही में एक जर्मन इन्फ्लुएंसर के पोस्ट को ‘लाइक' करने को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. इस पूरे मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब एक पोस्ट में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल लीटे, पत्नी अनुष्का शर्मा, जर्मन व्लॉगर लिजलैज और अवनीत कौर को जोड़ते हुए उनके ‘टेस्ट इन वुमन' पर टिप्पणी की गई. अब इस वायरल पोस्ट पर इजाबेल लीटे ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है, जिसने चर्चा को और तेज कर दिया है.

इजाबेल लीटे का जवाब (Izabelle Leite on Virat Kohli)

वायरल पोस्ट में विराट कोहली की पर्सनल लाइफ को लेकर किए गए कमेंट्स इजाबेल लीटे को पसंद नहीं आए. उन्होंने कमेंट सेक्शन में साफ शब्दों में लिखा, “12 साल हो चुके हैं, लोग अब तक इससे बाहर क्यों नहीं निकल पा रहे?” उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई यूजर्स ने उनका समर्थन भी किया. इजाबेल का कहना साफ है कि पुरानी बातों को बार-बार उछालना गलत है. गौरतलब है कि इजाबेल ने 2014 में खुद पुष्टि की थी कि वह और विराट करीब दो साल तक रिलेशनशिप में थे.

‘लाइक' विवाद और बढ़ती चर्चा

यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली की सोशल मीडिया एक्टिविटी सुर्खियों में आई हो. इससे पहले अवनीत कौर की फोटो लाइक करने को लेकर भी विवाद हुआ था, जिस पर उन्होंने ‘एल्गोरिदम एरर' का हवाला दिया था. हाल ही में जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की पोस्ट पर लाइक और फिर अनलाइक को लेकर फिर बहस छिड़ गई. इस बार विराट ने कोई सफाई नहीं दी, लेकिन खुद लिजलैज ने कहा कि उन्हें इस पूरे मामले में विराट के लिए थोड़ा बुरा लगा. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि एक साधारण लाइक इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई.

यह भी पढ़ें: 29 साल के हुए तारे जमीन पर के नन्हे ईशान, पर्सनैलिटी बना ली है हीरो जैसी दमदार, 19 साल बाद देख खुशी से झूमे फैंस

बता दें कि विराट कोहली ने 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी. दोनों आज दो बच्चों के माता-पिता हैं और अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा संतुलित नजर आते हैं. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी छोटी-छोटी गतिविधियां अक्सर बड़ी बहस का कारण बन जाती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com