विनोद मेहरा बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर थे, जो रेखा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे. एक्टर ने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. सिर्फ 45 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण विनोद मेहरा का निधन हो गया. विनोद मेहरा के दो बच्चे हैं- बेटी सोनिया और बेटे रोहन. उनकी मौत के समय उनकी बेटी सोनिया छोटी थीं और बेटा रोहन अभी जन्में भी नहीं थे. दोनों बच्चों को अपने पापा की तरह ही फिल्मों में इंटरेस्ट था और उन्होंने भी फिल्मों में करियर बनाना चाहा. बेटी सोनिया कुछ फिल्मों के बाद नहीं दिखी तो वहीं बेटा रोहन ZEE5 के 420 IPC वेब सीरीज में नजर आए थे.
रोहन अपने पापा की तरह ही गुड लुकिंग हैं. अपने पिता दिवंगत विनोद मेहरा के बारे में बात करते हुए एक्टर ने बताया था कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है. रोहन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं.उन्होंने कहा था, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपने पिता का बेटा होने पर वास्तव में गर्व है. मैंने दूसरों से जो सुना है, वह वास्तव में एक महान व्यक्ति थे. उन्होंने वास्तव में कड़ी मेहनत की और शायद उन्हें वह श्रेय नहीं मिला जिसके वे हकदार थे. वह एक अविश्वसनीय रूप से मेहनती व्यक्ति थे, और मैंने उनके बारे में बहुत कुछ सुना है".
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
उन्होंने आगे कहा था, "हालांकि मैं अपनी मेहनत से करियर बना रहा हूं. मुझ पर कोई उंगली नहीं उठा रहा था कि तुम विनोद मेहरा के बेटे हो". रोहन मेहरा ने साल 2017 में फिल्म 'बाजार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में रोहन के साथ सैफ अली खान, चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे भी लीड रोल में थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं