विज्ञापन

विजय तलपति की वाइफ की 7 तस्वीरें, एक्टर से राजनेता बने पति पर लगाया बेवफाई का आरोप

साउथ इंडियन एक्टर विजय तलपति की पत्नी संगीता ने उनपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए तलाक मांगा है. इसी बीच एक्टर का नाम एक एक्ट्रेस का साथ जुड़ रहा है.

विजय तलपति की वाइफ की 7 तस्वीरें, एक्टर से राजनेता बने पति पर लगाया बेवफाई का आरोप
विजय तलपति की वाइफ की 7 तस्वीरें
नई दिल्ली:

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय तलपति अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. एक तरफ जहां विजय तमिलनाडु विधानसभा में दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ एक्टर की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन' भी रिलीज से पहले लीक हो गई है जिसे लेकर काफी विवाद हो रहा है. लेकिन इन सबके बीच जो चीज सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी में बनी हुई है वो है विजय की शादीशुदा जिंदगी.  खबरों की मानें तो विजय और उनकी पत्नी संगीता का 27 साल पुराना रिश्ता खत्म होने की कगार पर खड़ा है. इतना ही नहीं संगीता सोर्नालिंगम ने तलपति पर धोखा देने का आरोप लगाया है. क्या है पूरी कंट्रोवर्सी, किस एक्ट्रेस से जुड़ रहा है विजय तलपति का नाम हम आपको बताते हैं.

करियर की शुरुआत और पहचान

Latest and Breaking News on NDTV

तलपति विजय के लिए फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत आसान नहीं थी. लेकिन 1996 में आई फिल्म ‘पूर्व उनक्कागा' ने उनकी किस्मत बदल दी. इस फिल्म के बाद उन्हें पहचान और स्टारडम मिला. यहीं से उनकी लाइफ में नया मोड़ भी आया.

फैन से पहली मुलाकात

Latest and Breaking News on NDTV

संगीता तलपति विजय की बहुत बड़ी फैन थीं. उनकी एक्टिंग से प्रभावित होकर वो लंदन से चेन्नई पहुंचीं. शूटिंग के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई. इस मुलाकात ने आगे चलकर खास रिश्ता बना दिया.

सादगी ने जीता दिल

Latest and Breaking News on NDTV

बताया जाता है कि संगीता का सादा स्वभाव विजय को काफी पसंद आया. उन्होंने उन्हें अपने घर आने का न्योता दिया. यहीं से दोनों के बीच बातचीत बढ़ी. धीरे-धीरे ये रिश्ता गहराता चला गया.

शादी का फैसला

Latest and Breaking News on NDTV

कुछ मुलाकातों के बाद ही विजय ने शादी का फैसला कर लिया. उन्होंने अपने परिवार से इस बारे में बात की. परिवार की सहमति मिलने के बाद दोनों ने रिश्ता आगे बढ़ाया. ये फैसला उनकी जिंदगी का बड़ा कदम था.

1999 में हुई शादी

Latest and Breaking News on NDTV

25 अगस्त 1999 को दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की. शादी के बाद उनकी जिंदगी खुशहाल रही. दोनों के दो बच्चे भी हुए. लंबे समय तक ये रिश्ता मजबूत बना रहा.

रिश्ते में आई दरार

Latest and Breaking News on NDTV

2025 में अचानक इनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगीं. रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा. ये खबर फैंस के लिए चौंकाने वाली थी. क्योंकि दोनों हमेशा परफेक्ट कपल माने जाते थे.

अफेयर की चर्चा तेज

Latest and Breaking News on NDTV

अब खबरें हैं कि इस रिश्ते में दरार की वजह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो सकता है. संगीता ने विजय पर धोखा देने का आरोप लगाया है. इसी बीच तृषा कृष्णन के साथ विजय का नाम जुड़ने लगा है. हालांकि इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com