विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायण को मिल गया रावण का भाई विभीषण, दे चुका है 1000 करोड़ की फिल्म, ली शाहरुख खान से टक्कर

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, सनी देओल, अमिताभ बच्चन और यश जैसे कलाकार काम कर रहे हैं.

4000 करोड़ की रामायण को मिल गया रावण का भाई विभीषण, दे चुका है 1000 करोड़ की फिल्म, ली शाहरुख खान से टक्कर
4000 करोड़ की रामायण को मिल गया रावण का भाई विभीषण

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, सनी देओल, अमिताभ बच्चन और यश जैसे कलाकार काम कर रहे हैं. इन सभी कलाकारों के किरदारों को भी खुलासा हो गया है. अब  'रामायण' में रावण के भाई विभीषण का रोल कौन एक्टर करने वाला है, इसका खुलासा हो गया है. यह एक्टर तीन साल पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुका है. इस एक्टर का नाम विजय सेतुपति है.

ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर की ओ रोमियो से होगा रणबीर कपूर की मूवी एनिमल का मुकाबला, बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी जंग

कौन है विभीषण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ के मशहूर एक्टर विजय सेतुपति फिल्म में विभीषण का किरदार निभाने के लिए मेकर्स से बातचीत कर रहे हैं. यह खबर दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर रही है.'रामायण' निर्देशक नीतेश तिवारी की एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म है, जो दो पार्ट में रिलीज होगी. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण के रूप में नजर आएंगे. साई पल्लवी माता सीता और सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं. फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन सकती है.

विजय सेतुपति दे चुके हैं 1000 करोड़ की फिल्म

विभीषण रामायण में रावण के छोटे भाई हैं, जो धर्म के रास्ते पर चलते हुए अपने भाई का साथ छोड़कर भगवान राम की मदद करते हैं. यह किरदार गहराई और नैतिकता से भरा है. विजय सेतुपति की बहुमुखी एक्टिंग को देखते हुए उन्हें यह रोल सूट करने की बात कही जा रही है. हाल ही में शाहरुख खान की 'जवान' में उनके नेगेटिव रोल ने उन्हें '1000 करोड़ क्लब' का विलेन बना दिया था. 'रामायण' की पहली पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगी, जबकि दूसरी पार्ट 2027 में आएगी. शूटिंग पूरी हो चुकी है और मार्च में कैरेक्टर्स के लुक का बड़ा इवेंट होने वाला है. अभी तक विजय सेतुपति या मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर यह डील फाइनल हो जाती है तो फिल्म की चमक और बढ़ जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com