Matka will release on 14 November after Bhool Bhulaiyaa 3 and Singham Again: दिवाली पर दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पहली भूल भुलैया 3 और दूसरी सिंघम अगेन. इन दिनों फिल्मों को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का बज लंबे समय से बना हुआ है. लेकिन इन दोनों फिल्मों के बाद बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसे टॉपिक पर फिल्म आने वाली है, जिसके चक्कर में कई लोगों की जिंदगी खराब हो चुकी है. इस फिल्म का नाम मटका है. यह मेगा प्रिंस वरुण तेज की फिल्म है, जिसकी शूटिंग आखिरी चरण पर है.
हाल फिलहाल में टीम वरुण तेज से जुड़े एक बहुत ही खास एक्शन सीन को फिल्मा रही है. मटका का निर्देशन करुणा कुमार कर रहे हैं. गौरतलब है कि मटका वरुण तेज की बिग बजट फिल्मों में से एक है. चूंकि प्रोडक्शन पूरा होने के करीब है और साथ ही पोस्ट-प्रोडक्शन भी चल रहा है, इसलिए मटका के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है. यह फिल्म कार्तिक पूर्णिमा से ठीक पहले 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, जिससे इसे लंबे वीकेंड का फायदा उठाने का मौका मिलेगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं फर्स्ट लुक पोस्टर में वरुण तेज सूट पहने रेट्रो अवतार में सहजता से अपनी खूबसूरती का परिचय दे रहे हैं, जबकि वे मुंह में सिगरेट लिए सीढ़ियों पर चल रहे हैं. वरुण तेज ने अपने लुक में लोगों को चौंका दिया, जो समय के साथ उनके किरदार के विकास को खूबसूरती से दर्शाते हैं. बता दें कि करुणा कुमार ने एक दमदार स्क्रिप्ट लिखी और 1958 से 1982 तक 24 सालों की पृष्ठभूमि वाली इस फिल्म के लिए एक पीरियड बैकग्राउंड चुना. वे फिल्म के अंदर वरुण तेज को चार अलग-अलग अवतारों में दिखाएंगे. इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी और नोरा फतेही वरुण तेज के साथ हीरोइन हैं, जिसका संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी ए किशोर कुमार ने की है. कार्तिका श्रीनिवास आर इस फिल्म की एडिटर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं