विज्ञापन

वड़ा पाव गर्ल ने पति पर लगाया था बेवफाई का आरोप, अब मांग में सिंदूर भरता VIDEO देख भड़के यूजर्स

Vada Pav Girl Video With Husband: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अब उन्होंने अपने पति के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

वड़ा पाव गर्ल ने पति पर लगाया था बेवफाई का आरोप, अब मांग में सिंदूर भरता VIDEO देख भड़के यूजर्स
Vada Pav Video: वड़ा पाव गर्ल ने पति के साथ शेयर किया रोमांटिक वीडियो

Vada Pav Girl Romantic Video With Husband: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अब उन्होंने अपने पति के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कुछ समय पहले चंद्रिका ने अपने पति यश गेरा पर उन्हें धोखा देने और कथित तौर पर किसी और के साथ अफेयर रखने का आरोप लगाया था. उन्होंने अब एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वे दोनों फिर से साथ आ गए हैं और उनके बीच सब ठीक हो गया है. अपने पति यश गेरा के साथ इस वीडियो में चंद्रिका रोमांटिक होती दिख रही है.

पति ने मांग में भरा सिंदूर

वीडियो में चंद्रिका ब्लैक कलर की साड़ी में बन-ठन कर बैठी नजर आ रही हैं. वह सिंदूरदानी लिए जैसे ही सिंदूर लगाने जा रही होती हैं उनके पति वहां आ जाते हैं और चंद्रिका की मांग भर देते हैं. इसके बाद वह चंद्रिका को ज्वेलरी गिफ्ट करते हैं. गिफ्ट देख चंद्रिका काफी खुश हो जाती हैं, यश अपनी पत्नी के फोरहेड पर किस करते हैं और फिर हग करते हैं. वीडियो को कैप्शन देते हुए चंद्रिका ने लिखा, हम बस तेरे हैं.

यूजर्स ने लगा दी क्लास

ये वीडियो तो काफी प्यारा है लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने चंद्रिका को ट्रोल कर दिया है. लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले वो वीडियो में किसी और के साथ नजर आ रही थीं और पति पर अफेयर का आरोप लगाया था. एक यूजर ने लिखा, ये हो क्या रहा है, इसका असली पति कौन है आखिर. दूसरे ने लिखा अनफॉलो बटन दबाओ बस, बहुत बड़ी नौटंकी है. तीसरे ने लिखा, कसौटी जिंदगी की के बाद अब जाके ऐसी औरत देखी है जिसका समझ नहीं आता असली पति कौन सा है.

इस वीडियो से हुआ विवाद

कुछ महीनों पहले चंद्रिका ने एक मिस्ट्री मैन के साथ वीडियोज पोस्ट किए थे और अपने रिश्ते को लेकर बात कही थी. उन्होंने धर्म की सीमाओं के पार प्यार की बात की थी. जिसके बाद वह चर्चा में आ गई थीं. बाद में उन्होंने यूजर्स से माफी भी मांगी और कहा कि अब उनके वीडियो में कोई मुस्लिम लड़का नजर नहीं आएगा. वहीं अब एक बार फिर उनके पति के साथ इस तरह का वीडियो देख लोग उन्हें नौटंकीबाज बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो एक्टर, जिसकी फिल्मों ने की रणवीर, शाहरुख, सलमान से ज्यादा कमाई, एक ने कमाए 10000 करोड़ और एक ने 7000 करोड़...पहचाना?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com