विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2020

उर्वशी रौतेला Puppy के साथ लेकर खेलती आईं नजर, वायरल हुआ Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

उर्वशी रौतेला Puppy के साथ लेकर खेलती आईं नजर, वायरल हुआ Video
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का वीडियो वायरल
  • उर्वशी रौतेला का वीडियो हुआ वायरल
  • उर्वशी रौतेला Puppy के साथ खेलती आईं नजर
  • उर्वशी की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. उर्वशी रौतेला अकसर अपने फैंस के लिए फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह Puppy के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और इस वीडियो को अब तक 14 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला गोल्डन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं. मैं बहुत खुश हूं कि जैकीचैन और श्रीमान के बाद Saif Ahmad Belhasa ने एक बच्ची शेरनी का नाम "उर्वशी" रखा है. बहुत खास अनुभव है.

A post shared by URVASHI RAUTELA ????????Actor???????? (@urvashirautela) on

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने सनी देओल के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म 'सिंह साहेब द ग्रेट' थी, जिसमें उन्होंने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था. इसके बाद वे 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में भी नजर आई थीं. उर्वशी रौतेला ने 'हेट स्टोरी 4' से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो लॉकडाउन से पहले उर्वशी रौतेला का गाना 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ था. इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था. इससे पहले उर्वशी रौतेला फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डी'क्रूज और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में दिखाई दिये थे. उर्वशी रौतेला 2014 में हनी सिंह के सॉन्ग 'लव डोज' में नजर आई थीं, जिसने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई.

लेखक के बारे में
img
स्वाति सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Video, Urvashi Rautela Upcoming Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com