विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2020

उर्मिला मातोंडकर ने उनका समर्थन करने वालों का किया धन्यवाद, बोलीं- फेक IT ट्रोल्स और नकली प्रचार...

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने एक ट्वीट किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने उनका समर्थन करने वालों का धन्यवाद किया है, साथ ही ट्रोल्स फटकार भी लगाई है.

उर्मिला मातोंडकर ने उनका समर्थन करने वालों का किया धन्यवाद, बोलीं- फेक IT ट्रोल्स और नकली प्रचार...
उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने ट्वीट कर किया लोगों को धन्यवाद
  • उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर किया लोगों का धन्यवाद
  • एक्ट्रेस ने कहा कि भारत के वास्तविक लोगों...
  • उर्मिला मातोंडकर का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सवाल उठाने को लेकर कंगना रनौत को आड़े हाथों लिया था. इसे लेकर कई बॉलीवुड कलाकारों और नेताओं ने भी उनका समर्थन किया था. हाल ही में उर्मिला मातोंडकर ने एक ट्वीट किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने उनका समर्थन करने वालों का धन्यवाद किया है, साथ ही ट्रोल्स को फटकार भी लगाई है. उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही सोशल मीडिया यूजर जमकर इसपर कमेंट भी कर रहे हैं. 

अपने ट्वीट में उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने लिखा, "भारत के वास्तविक लोगों" और मेरे साथ खड़े होने वाले निष्पक्ष, प्रतिष्ठित मीडिया की दुर्लभ नस्ल को धन्यवाद. यह कली ट्रोल्स और प्रचार के खिलाफ आपकी जीत है. आप सभी का आभार है. बता दें कि स्वरा भास्कर से लेकर कई बॉलीवुड कलाकारों ने उर्मिला मातोंडकर की बेबाकी की प्रशंसा की थी. उर्मिला ने एनडीटीवी इंडिया से की गई बातचीत के दौरान कंगना द्वारा बॉलीवुड और ड्रग्स पर सवाल उठाने को लेकर कहा था कि अगर बॉलीवुड इतनी ही नशेड़ियों की इंडस्ट्री है तो पीएम मोदी ने गांधी जी का संदेश पहुंचाने के लिए उनका साथ क्यों लिया था. 

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने कंगना द्वारा जया बच्चन पर पलटवार करने पर भी जवाब दिया था. एक्ट्रेस ने कहा कि जब कंगना का जन्म भी नहीं हुआ था तब से ही जया बच्चन ने फेमिनिस्म पर आधारित फिल्में की हैं, जिसमें 'गुड्डी' जैसी फिल्में शामिल हैं. मैं हाथ जोड़कर सवाल पूछना चाहती हूं कि क्या जया जी ने व्यक्तिगत तौर पर टिप्पणी की है जो वह लगातार उनपर ट्वीट पर ट्वीट करती जा रही हैं. उनके बच्चों और परिवार पर सवाल उठा रही हैं. इसके साथ ही उर्मिला ने कहा था कि ड्रग्स से जुड़ी कोई जानकारी कंगना के पास है तो वह बाहर आकर बोलें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urmila Matondkar, Urmila Matondkar Tweet, Urmila Matondkar Says Real People Of India, Urmila Matondkar On Who Supported Her
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com