विज्ञापन
This Article is From May 01, 2019

उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जताया आभार तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यूं किया रिप्लाई

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने हाल ही में पति के साथ स्कूटर की बैक सीट पर बैठे फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. उर्मिला मातोंडकर की ये सीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई. अब उनका ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.

उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जताया आभार तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यूं किया रिप्लाई
उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) के ट्वीट पर सोफी चौधरी (Sophie Choudry) का आया जवाब
  • उर्मिला ने ट्विटर पर राहुल गांधी का जताया आभार
  • मुंबई से लड़ रही हैं चुनाव
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस का आया रिप्लाई
नई दिल्ली:

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) मुंबई नॉर्थ (Mumbai North) से चुनाव मैदान में हैं और चौथे चरण के मतदान में उनके संसदीय क्षेत्र के लिए वोटिंग हो चुकी है.  उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने हाल ही में पति के साथ स्कूटर की बैक सीट पर बैठे फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. उर्मिला मातोंडकर की ये सीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई. अब उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने ट्वीट किया है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का आभार जताया है. उर्मिला मातोंडकर के इस ट्वीट पर बॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सोफी चौधरी (Sophie Choudry) का रिप्लाई भी आ गया है.  

बॉलीवुड एक्टर ने किया इशारा, बोले मोदी जी दोबारा पीएम बने तो देश छोड़ देंगे...

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताते हुए लिखाः 'चुनावी प्रक्रिया और भारत के राजनैतिक मूल्यों को बचाए रखने की मेरी खोज में मेरे साथ खड़े होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार.' उर्मिला मातोंडकर ने बहुत ही शानदार अंदाज में प्रचार को अंजाम दिया और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहीं.

Video: इस बच्चे ने रैप में गाकर बताया 'मोदी फिर से आएगा' तो बॉलीवुड से यूं आया रिएक्शन

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) के इस ट्वीट पर बॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सोफी चौधरी (Sophie Choudry) ने रिप्लाई किया और लिखाः 'तुम्हारे नए सफर के लिए शुभकामनाएं उर्मी! कई साल से तुम्हें जानती हूं, एक बात तो पक्का कह सकती हूं...तुम लोकतंत्र और शालीनता में यकीन करती हो और तुम हमेशा अच्छाई के लिए लड़ती रहोगी.' इस तरह सोफी चौधरी ने उर्मिला मातोंडकर को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urmila Matondkar, Sophie Choudry, Twitter Reaction On Budget, Rahul Gandhi, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com