उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब फैशन के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस द्वारा पहने गए एक आउटफिट ने लोगों को शाहरुख के 90 के दशक की फिल्म की याद दिला दी है. दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में डेनिम की एक ड्रेस पहनी थी, जिसे देखकर फैंस ने भी रिएक्शन दिया था. वहीं अब एक्ट्रेस के आउटफिट को देखकर फैंस को शाहरुख खान की एक पुरानी फिल्म की याद दिला दी है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है.
दरअसल, शाहरुख खान औऱ करिश्मा कपूर की फिल्म दिल तो पागल है का एक सीन फैंस को याद आ गया है, जिसमें करिश्मा कपूर उर्फ निशा और शाहरुख खान उर्फ राहुल खरीदारी करने जाते हैं. वहीं जब शाहरुख खान यानी राहुल बिना पैंट पहने ट्रायल रूम से बाहर निकल जाते हैं, तो करिश्मा पूछती हैं, “तुम्हारी पैंट कहा है? ”
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
उर्फी जावेद द्वारा शेयर की गई वीडियो में शाहरुख खान और करिश्मा कपूर के इस सीन के आगे वह डेनिम पैंट को टॉप के रूप में पहनकर अपनी कार से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "यह इतना मज़ेदार था कि मैं मदद नहीं कर सकता था लेकिन दोबारा पोस्ट कर सकता था." वहीं इस वीडियो को देखकर सेलेब्स और फैंस फनी रिएक्शन देते दिख रहे हैं.
बता दें, उर्फी जावेद हाल ही में एक रियलिटी शो में शिरकत करती नजर आईं थीं. इसके अलावा उनका फैशन अक्सर चर्चा में रहता है. हाल ही में उर्फी जावेद ने कचरे के थैली से बना आउटफिट पहना था, जिसे वह बिग बॉस ओटीटी में भी पहन चुकी हैं. वहीं इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं