Nutan & Tanuja Childhood Photo: दो बहनों की इस जोड़ी ने फिल्मी दुनिया में खूब जमकर नाम कमाया है. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही इस तस्वीर में वैसे तो तीन बहने हैं. लेकिन फिल्मी दुनिया में दो ने ही किस्मत आजमाई. अगर हम ये कहें कि ये सिर्फ एक तस्वीर नहीं टैलेंट की खान हैं तो भी कुछ गलत नहीं होगा. क्योंकि इस एक तस्वीर में बॉलीवुड की तीन तीन कद्दावर एक्ट्रेस नजर आ रही हैं. एक हैं शोभना समर्थ. उनके बगल में है उनकी बड़ी बेटी नूतन. उनके पास खड़ी हैं तनुजा. और नूतन के पास खड़ी हैं सबसे छोटी बहन चतुरा. लेकिन फिल्म इंड्स्ट्री में सिर्फ नूतन और तनुजा ही दिखाई दीं. चतुरा ने फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा.
दोनों की अलग पहचान
छोटी बहन तनुजा का फिल्मी सफर शुरू हुआ नूतन की एक फिल्म से. तनूजा ने फिल्म हमारी बेटी के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म में उन्होंने नूतन के बचपन का किरदार निभाया था. इसके बाद वो साल 1960 में आई फिल्म छबीली में दिखाई दी थीं. जब तक तनुजा फिल्मों में आईं तब तक नूतन एक स्थापित कलाकार बन चुकी थीं. उनकी इमेज एक संजीदा एक्ट्रेस की बन चुकी थी. तनुजा के सामने उनसे इतर इमेज क्रिएट करने का चैलेंज था. तनुजा ने थोड़ी चुलबुली इमेज बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया और वो उसमें कामयाब भी हुईं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
अगली पीढ़ी भी मैदान में
दोनों ही एक्ट्रेस की अगली पीढ़ी भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव रही. नूतन के बेटे मोहनीश बहल ने बतौर सपोर्टिंग एक्टर काम किया. कुछ फिल्मों में वो अहम रोल्स में भी दिखाई दिए.
अब मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन फिल्म दुनिया में किस्मत आजमा रही हैं. प्रनूतन नूतन की पोती हैं. जबकि तनूजा की बेटी काजोल फिल्मी दुनिया की दमदार एक्ट्रेस हैं. उनकी छोटी बेटी तनीषा भी फिल्मों में दिख चुकी हैं. हालांकि तनीषा को वो कामयाबी नहीं मिली जो काजोल को मिली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं