विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2019

पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना के बारे में कही ये बात तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से यूं मिला जवाब

पीएम मोदी ने इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) का जिक्र किया तो उन्होंने यूं जवाब दिया. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का इंटरव्यू किया है और इस इंटरव्यू की काफी चर्चा भी है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना के बारे में कही ये बात तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से यूं मिला जवाब
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने यूं दिया जवाब
  • पीएम मोदी ने ट्विंकल को लेकर कही ये बात
  • ट्विंकल ने तुरंत ट्विटर पर दिया जवाब
  • अक्षय कुमार ने किया है इंटरव्यू
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का इंटरव्यू किया है और इस इंटरव्यू की काफी चर्चा भी है. अक्षय कुमार के साथ अपने इस इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ी कुमार की पत्नी ट्विकंल खन्ना (Twinkle Khanna) पर बहुत ही मजेदार बात भी कही. पीएम नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ बातचीत के दौरान  ट्विंकल को लेकर कहा, 'मैं सोशल मीडिया जरूर देखता हूं इससे मुझे बाहर क्या चल रहा है इसकी जानकारी मिलती है. मैं आपका भी और टविंकल खन्ना जी (Twinkle Khanna) का भी ट्विटर देखता हूं और जिस तरह वो मुझ पर गुस्सा निकालती हैं तो मैं समझता हूं की इससे आपके परिवार में बहुत शांति रहती होगी.'

अक्षय कुमार ने किया पीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू तो बॉलीवुड एक्टर बोले- बहुत खराब...ये सवाल तो पूछते...

इस तरह पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) पर मजेदार बात कही तो उधर ट्विंकल खन्ना ने तुरंत सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन भी दे दिया. ट्विंकल खन्ना बीजेपी के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखाः 'मैं इसे पूरी तरह से सकारात्मक तौर पर देख रही हूं. न सिर्फ प्रधानमंत्री को मेरे अस्तित्व का एहसास है बल्कि वे मेरे काम को पढ़ते भी हैं.' इस तरह ट्विंकल खन्ना का पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

IPL 2019: विजय शंकर को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने उठाए सवाल, बोले- वर्ल्ड कप टीम में कैसे?

सोशल मीडिया पर अकसर देखा गया है कि ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khann) काफी मुखर रहती हैं और सामाजिक सराकोरों पर अपनी राय बहुत ही बेबाकी के साथ भी रखती हैं. इस बात को इससे भी समझा जा सकता है कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के इंटरव्यू में अपना जिक्र आते ही उन्होंने तुरंत उस पर रिएक्शन दे डाला. वैसे भी इंटरव्यू अक्षय कुमार ने किया है. हालांकि इस इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modi Interview With Akshay Kumar, Twinkle Khanna Reaction On Modi Comment, Twinkle Khanna, Akshay Kumar, Narendra Modi, Akshay Kumar Citizenship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com