- देश के मौजूदा हालात पर ट्विंकल खन्ना का ट्वीट
- ट्विंकल खन्ना का ट्वीट हो रहा वायरल
- ट्विंकल ने छात्रों को लेकर कही यह बात
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) में छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बाद से ही लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. जहां देश के कई जाने-माने विश्वविद्यालय के छात्र जामिया के समर्थन में उतर आए हैं तो वहीं बॉलीवुड कलाकार भी जामिया और बाकी विश्वविद्यालयों के छात्रों को ट्वीट कर अपना समर्थन दे रहे हैं. हाल ही में इस मुद्दे को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत की बात करने के साथ ही छात्रों के साथ हुई हिंसा पर अपना रिएक्शन दिया है. ट्विंकल खन्ना की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, साथ ही लोग इसपर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.
That was last week and now add oppressing the voices of our students by using violence and we have crawled even further into the dark tunnel. I stand by a secular, democratic India where peaceful dissent is our… https://t.co/wiZVSq71Nc
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) December 17, 2019
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने अपनी पोस्ट में देश के मौजूदा हालात पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "यह पिछले सप्ताह था और अब हिंसा का प्रयोग कर छात्रों की आवाजों को दबाया जा रहा है और हम लोग एक अंधेरी गुफा की ओर बढ़ते जा रहे हैं. मैं एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक भारत में खड़ी हूं जहां शांतिपूर्ण अपने विचार व्यक्त करना हमारा संवैधानिक अधिकार है." बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने अपनी इस पोस्ट में पिछले ट्वीट का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने समाज में फैले भेदभाव पर अपना निशाना साधा था. उन्होंने अपनी पिछली पोस्ट में लिखा था, "रंग, जाति और धर्म के आधार पर और अन्य तरह के सामाजिक भेदभाव मानवीय स्थिति की मौलिक और नैतिक अखंडता के खिलाफ जाता है."
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Bill) को लेकर किया जा रहा विरोध प्रदर्शन पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी हो रहा है. पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार को संशोधित नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ रैली निकाली गई जिस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीलमपुर टी पॉइंट पर लोग एकत्र हुए और दोपहर करीब बारह बजे विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं