विज्ञापन

एकता कपूर के शो से बना टीवी का सुपरस्टार, लड़कियों के आते थे खत, शो छोड़ा तो प्रोड्यूसर हुईं नाराज, जितेंद्र ने कहा था- गलती कर रहा है

टीवी का सुपरस्टार सालों बाद टीवी पर वापसी करने जा रहा है. इस बार वह एक्टिंग नहीं, बल्कि एक नए रोल में नजर आएगा. जल्द ही वह ‘तुम हो ना’ नाम के गेम शो को होस्ट करते दिखेंगे. इससे पहले सीरियल ‘कहीं तो होगा’ के जरिए एक्टर घर-घर में छा गया था.

एकता कपूर के शो से बना टीवी का सुपरस्टार, लड़कियों के आते थे खत, शो छोड़ा तो प्रोड्यूसर हुईं नाराज, जितेंद्र ने कहा था- गलती कर रहा है
टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम करेगा वापसी
नई दिल्ली:

टीवी की दुनिया में एक दौर ऐसा भी था जब एक एक्टर का क्रेज इस हद तक था कि फैंस सिर्फ दीवाने नहीं, बल्कि जुनूनी हो चुके थे. हालत ये थी कि उनके नाम पर लड़कियां खत भेजती थीं और कई बार ये खत खून से लिखे होते थे. छोटे पर्दे पर उनका जलवा ऐसा था कि हर घर में उनकी चर्चा होती थी और उनकी एंट्री ही शो की पहचान बन जाती थी. इतनी जबरदस्त पॉपुलैरिटी के बावजूद एक वक्त ऐसा भी आया जब इस स्टार ने अपने करियर का सबसे बड़ा फैसला लिया और हिट शो को बीच में ही छोड़ दिया. इस फैसले ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी और कई बड़े नामों ने इसे गलती तक बता दिया था. अब सालों बाद वही सुपरस्टार एक बार फिर टीवी पर वापसी करने जा रहा है. इस बार वह एक्टिंग नहीं, बल्कि एक नए रोल में नजर आएगा. जल्द ही वो एक्टर ‘तुम हो ना' नाम के गेम शो को होस्ट करते दिखेंगे, जो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर टेलीकास्ट होगा.

खून से लिखे जाते थे खत, ऐसा था क्रेज

यहां बात हो रही है राजीव खंडेलवाल की. सीरियल ‘कहीं तो होगा' में ‘सुजल' का किरदार निभाते ही राजीव खंडेलवाल घर-घर में छा गए थे. उनका गुस्सैल और इंटेंस किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि फैंस उनके लिए पागल हो गए. सेट पर रोज उनके नाम के ढेरों खत आते थे. लेकिन हैरानी की बात यह थी कि कई लड़कियां अपने खून से खत लिखकर भेजती थीं. ऐसा क्रेज शायद ही किसी टीवी एक्टर को नसीब होता हो.

ये भी पढ़ें- सुनील ग्रोवर के आगे AI फेल, अब रोहित शर्मा की यूं की मिमिक्री, फैंस ने कर दी डिमांड, बोले- विराट कोहली को कॉपी करके दिखाओ

शो छोड़ा, मचा बवाल.. जीतेन्द्र की सलाह भी ठुकराई 

इतनी जबरदस्त सफलता के बीच राजीव खंडेलवाल ने अचानक शो छोड़ने का फैसला कर लिया. यह कदम इंडस्ट्री के लिए शॉकिंग था. शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर इस फैसले से नाराज हो गई थीं. उस समय यह चर्चा जोरों पर थी कि इतने बड़े हिट शो को छोड़ना बड़ा रिस्क है. मामला इतना बढ़ गया कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने राजीव को समझाने की कोशिश की. यहां तक कि जीतेन्द्र ने भी उन्हें साफ कहा, “तू गलती कर रहा है.” लेकिन राजीव ने अपने दिल की सुनी और पीछे नहीं हटे.

“मैं सिर्फ एक शो का प्रोडक्ट नहीं हूं”

राजीव का साफ कहना था कि वह खुद को सिर्फ एक किरदार या एक शो तक सीमित नहीं रखना चाहते. वह अलग तरह के रोल करना चाहते थे, भले ही इसके लिए उन्हें बड़ा रिस्क क्यों न लेना पड़े. उनका यह फैसला उस वक्त भले ही विवादों में रहा हो, लेकिन इसी ने उन्हें एक अलग पहचान भी दी. राजीव का कहना है कि उन्होंने हमेशा वही काम चुना जो उन्हें अंदर से सही लगा और यह नया शो भी उनके दिल के बेहद करीब है. टीवी का यह सुपरस्टार अब एक नए अंदाज में लौट रहा है. अब देखना होगा कि खून से खत लिखने वाले फैंस का यह फेवरेट स्टार, अपने इस नए अवतार में कितना धमाल मचाता है.

ये भी पढ़ें- संजू सैमसन का खास दोस्त है ये एक्टर, दे चुका है 26 करोड़ बजट में 176 करोड़ कमाने वाली फिल्म, शूटिंग पर हैं मिलते, रात 2 बजे तक साथ बिताया वक्त

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com