- नकुल मेहता का वीडियो हुआ वायरल
- किन्नर ने एक्टर से मांगे पैसे
- गाड़ी में मौजूद नकुल करने लगे डांस
टेलीविजन के पॉपुलर शो 'इश्कबाज (Ishqbaaz)' के एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर साझा करते नजर आ जाते हैं. हाल ही में नकुल मेहता ने एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, इस वीडियो में नकुल मेहता (Nakuul Mehta Video) से जब एक किन्नर चाय के लिए पैसे मांगती है, तो अपनी गाड़ी में मौजूद एक्टर 'दिल धड़कने दो' फिल्म के गाने 'छन-छन बोले चूड़ियां' पर डांस करना शुरू कर देते हैं. नकुल मेहता का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस वीडियो में नकुल मेहता (Nakuul Mehta) डांस करने के बाद, गाड़ी के पास खड़ी किन्नर से ही चाय पिलाने के लिए बोल देते हैं. एक्टर वीडियो में कह रहे हैं, "मैंने आपके लिए डांस किया, अब आप मुझे एक चाय पिलाओ." वीडियो में देखा जा सकता है कि नकुल किन्नर के साथ किस तरह से मस्ती कर रहे हैं. एक्टर के इस वीडियो पर उनके कई दोस्तों ने कमेंट किया है. एक्टर सुयश राय ने कमेंट करते हुए बताया कि उस किन्नर का नाम सुनीता है.
सुयश राय (Suyash Rai) ने नकुल मेहता (Nakuul Mehta) के पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, "यह सुनीता है, ओबेरॉय मॉल के सिग्नल पर खड़ी होती है. यह बहुत प्यारी है. मैं इसे पिछले 6 सालों से जानता हूं. भगवान उस पर अपनी कृपा रखे." वहीं, बता दें, एक्टर नकुल मेहता को सीरियल 'इश्कबाज' से काफी लोकप्रियता मिली थी. इसके अलावा वह 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा' में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं