विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2026

तुषार कपूर ने सिंगल डैड बनने से पहले पापा जितेंद्र को बताने के बारे में कभी नहीं सोचा, बोले- हम एक-दूसरे से काफी अलग हैं

तुषार कपूर ने बताया कि उन्होंने एक संस्था की तरह शादी को हमेशा सम्मान दिया है. लेकिन उन्होंने इसे कभी खुद की लाइफ के प्लान की तरह नहीं देखा. 

तुषार कपूर ने सिंगल डैड बनने से पहले पापा जितेंद्र को बताने के बारे में कभी नहीं सोचा, बोले- हम एक-दूसरे से काफी अलग हैं
जितेंद्र के बेटे हैं तुषार कपूर
नई दिल्ली:

एक्टर जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर साल 2016 में बेटे लक्ष्य के पापा सरोगेसी के जरिए बने. वहीं हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने पापा जितेंद्र को इस फैसले की जानकारी नहीं दी थी. तुषार कपूर ने हाल ही में मेरी सहेली को दिए इंटरव्यू में शादी के बिना पिता बनने के फैसले पर बात की और बताया कि उनकी फैमिली का इस फैसले पर कैसा रिएक्शन था. एक्टर ने कहा, मैं बहुत पुराने ख्यालात का हूं. अपने पापा की तरह. लेकिन दूसरी तरफ हम एक-दूसरे से काफी अलग हैं. 

पिता जितेंद्र से बिल्कुल अलग हैं तुषार कपूर

तुषार कपूर ने आगे कहा, यूएस में 5 साल रहने के बाद मैंने अकेले रहना सीखा. मैंने शादी भी नहीं की. मैं सिंगल फादर हूं और मेरा एक बच्चा भी है. हालांकि, मेरे पिता ऐसे नहीं हैं. वह शादी और परिवार बनाने में विश्वास रखते हैं, वे बहुत पुराने ख्यालों वाले भारतीय हैं. मैं एक संस्था की तरह शादी पर भरोसा करता हूं. लेकिन यह मेरे लिए नहीं है. मेरा फैसला पिता बनना था. मेरे ऊपर पेरेंट्स का कोई दबाव नहीं था क्योंकि मैंने उनसे पूछने के बारे में कभी नहीं सोचा. ”

ये भी पढ़ें- एकता कपूर ने शेयर किया जितेंद्र का 50 साल पुराना वीडियो, लिखा- मेरे पिता असली नाग थे

इस डायरेक्टर ने दी सरोगेसी से सिंगर पेरेंट बनने की सलाह

शादी के बारे में एक्टर ने कहा, मैं 39 साल का था. मैं प्रकाश झा से तिरुपति की फ्लाइट में मिला. हम दोस्त नहीं थे. लेकिन एक-दूसरे को जानते थे. वापस लौटते हुए हमारी फ्लाइट कैंसिल हो गई और हमने कार पूल किया. रास्ते में उन्होंने पूछा, ‘अगर तुम्हारी किस्मत में शादीशुदा आदमी बनना नहीं लिखा है, तो सिंगल पेरेंट बनने के बारे में क्यों नहीं सोचते?' वह अपने परिवार में एक सिंगल औरत को जानता था, जो लगभग उसी उम्र में पेरेंट बन गई थी. फिर मैंने डॉक्टरों को बुलाया. उन्होंने मुझे सलाह दी. हमने एक-एक करके कदम उठाए, और आखिरकार, मैं पिता बन गया.” 

तुषार कपूर के बारे में 

जैसा कि आप जानते हैं तुषार कपूर सुपरस्टार जितेंद्र के बेटे और फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर के भाई हैं. उन्होंने शादी नहीं की. जबकि 2016 में वह बेटे लक्ष्य के पापा सरोगेसी के जरिए बने. उन्होंने बैचलर डैड माय जर्नी टू फादरहुड एड मोर लिखी है. वर्कफ्रंट की बात करें तो मुझे कुछ कहना है से 2001 में तुषार कपूर ने डेब्यू किया था, जिसके बाद वह गोलमाल, शूटआउट एट लोखंडवाला, द डर्टी पिक्चर और मस्तीजादे में नजर आए. 

ये भी पढ़ें- जितेंद्र और राकेश रोशन के दोस्त, जिनका फिल्म में होना निर्माता मानते थे लकी, राजेश खन्ना के साथ 12 फिल्मों में किया काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Tusshar Kapoor, Jeetendra, Tusshar Kapoor Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com