विज्ञापन

विजय के CM बनने के बाद तृषा कृष्णन ने शेयर की पहली पोस्ट, लिखा- प्यार की गूंज सबसे तेज होती है

Trisha Krishnan first post after Vijay became Chief Minister: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन सीफोम ग्रीन साड़ी में पहुंची थीं. 

विजय के CM बनने के बाद तृषा कृष्णन ने शेयर की पहली पोस्ट, लिखा- प्यार की गूंज सबसे तेज होती है
Trisha Krishnan first post अफेयर की खबरों के बीच तृषा कृष्णन का पहला पोस्ट वायरल
नई दिल्ली:

Trisha Krishnan first post after Vijay became Chief Minister: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन हाल ही में सुपरस्टार विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं. जहां उनके लुक ने फैंस का ध्यान खींचा. वहीं इंटरनेट पर दोस्त विजय के साथ अफेयर की खबरें आने लगीं. इसी बीच तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लुक की तस्वीरें शेयर की. वहीं इसके साथ प्यार से जुड़ा एक खूबसूरत कैप्शन लिखा. बता दें कि चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संडे को विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.

तृषा कृष्णन का पहला पोस्ट

तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनकी विजय के शपथ ग्रहण समारोह के लुक की हैं. सेरेमनी में तृषा ने सीफोम ग्रीन साड़ी और गोल्डन ब्लाउज पहना था. जबकि जूड़ा बनाकर बालों में गजरा लगाया था. एक्ट्रेस के ट्रेडिशनल लुक ने फैंस का ध्यान खींचा. उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, प्यार हमेशा बुलंद होता है. मेरे हमेशा से साथ रहे फेवरेट लोगों का शुक्रिया. इस पोस्ट के साथ स्टाइल और मेकअप टीम को शुक्रिया अदा किया.  

ये भी पढे़ं- साउथ के सिंघम सूर्या का फिर दिखेगा एक्शन अवतार, तृषा कृष्णन बनीं वकील, करुप्पू का ट्रेलर देख गदगद हुए फैंस

विजय के परिवार से मिली थीं तृषा कृष्णन

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान तृषा कृष्णन के अलावा विजय के पेरेंट्स भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. डायरेक्टर एस ए चंद्रशेखर ने कहा कि वह बेटे को चीफ मिनिस्टर पद के शपथ लेते हुए खुशी हो रही है. जबकि विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने इस खास दिन को मदर्स डे से जोड़ा. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में तृषा को विजय के परिवार से मिलते हुए देखा जा सकता है.  

विजय और तृषा के बारे में 

विजय तलपति और तृषा कृष्णन तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर ऑनस्क्रीन कपल हैं. वहीं दोनों घिल्ली, थिरुपाची, आथी, कुरुवी और लियो जैसी फिल्म में नजर आ चुके हैं. पिछले कई दिनों से तृषा और विजय का नाम सोशल मीडिया और इंटरनेट पर जोड़ा जा रहा है. हालांकि दोनों ने इस बारे में कोई रिएक्शन नहां दिया. वहीं उनका रिश्ता फिर चर्चा में तब आया जब विजय तलाक की खबरों के बीच तृषा के साथ एक शादी में नजर आए. जबकि विजय की वाइफ संगीता ने पति पर अफेयर के आरोप लगाए थे.  

ये भी पढ़ें- विजय के बेटे की 5 फोटो, हो गए हैं 25 साल के गबरू जवान, पापा तलपति की हूबहू कॉपी, डायरेक्ट कर चुके है ये फिल्में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com