एनिमल की रिलीज के बाद से एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया है. इन दिनों वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आने वाले हैं. तृप्ति का हाल ही में जयपुर में एक इवेंट था, जिसे उन्होंने स्किप कर दिया. इस बात से गुस्साई एक महिला ने कहा कि वे तृप्ति के खिलाफ लीगल एक्शन लेगी. उसने एक्ट्रेस के पोस्टर पर कालिख पोती और उनकी फिल्मों को बायकॉट करने की भी बात करी. दावा किया जा रहा है कि इवेंट अटेंड करने के लिए तृप्ति को भारी भरकम फीस दी गई थी.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को बहुत गुस्से में देखा जा सकता है. वह कहती है, "कोई इसकी मूवीज नहीं देखेगा. कमिटमेंट करके ये लोग आते नहीं हैं. टाइम मैनेजमेंट आना चाहिए. कौन-सी बड़ी सेलिब्रिटी बनी है? कोई जानता भी नहीं है इसका नाम. हम तो आए थे देखने की कौन है ये. अभी तक कोई जानता नहीं है और ये उसकी जिंदगी है. वो सेलिब्रिटी कहलाने लायक बिल्कुल भी नहीं है". जबकि एक अन्य वीडियो में इवेंट ऑर्गनाइजर तृप्ति के पोस्टर पर कालिख पोतते हुए दिखाई दे रही है. कुछ महिलाओं को 'मुंह काला करो इसका' चिल्लाते हुए भी सुना जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
5 Lakh to Bhoat Kam hai 🤔
— Filmi Chutney 🌶️ (@FilmiChutney) October 1, 2024
Itna kam paisa doge to kaise aayange 😂😂
Itne kam paise mai to Puneet Superstar Aata hai 😂😂#TriptiDimri #Viralvideo
pic.twitter.com/SD7psGHHlf
वहीं एक अन्य महिला ने बताया कि यह डील 5.5 लाख रुपए में तय हुई थी. उसने कहा, "जयपुर को तृप्ति डिमरी का बहिष्कार करना चाहिए. हम उस पर केस करेंगे. मैंने आधा पैसा ट्रांसफर कर दिया था और दूसरा आधा ट्रांसफर करने ही वाली थी, लेकिन मैंने रोक दिया क्योंकि वे मुझे 5 मिनट इंतजार करने के लिए कह रहे थे. मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मैंने उन्हें आधा पैसा दे दिया और उनके पास अभी भी आधा पैसा है. कुल सौदा 5.5 लाख रुपए का था".
वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसके साथ ही वे कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' में भी नजर आएंगी. इतना ही नहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी की 'धड़क 2' में भी उन्हें देखा जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं