विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2020

टाइगर श्रॉफ कृति सेनन के साथ काम करने को लेकर कह गए यह बात तो एक्ट्रेस बोलीं- क्या बकवास है...

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ दोबारा काम करने को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने हैरान करने वाला जवाब दिया.

टाइगर श्रॉफ कृति सेनन के साथ काम करने को लेकर कह गए यह बात तो एक्ट्रेस बोलीं- क्या बकवास है...
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ काम करने को लेकर दिया हैरान करने वाला जवाब
  • टाइगर ने कृति के साथ काम करने पर दिया हैरान करने वाला जवाब
  • एक्टर ने कहा कि वह मेरे जैसे व्यक्ति के साथ काम करने के लिए...
  • कृति सेनन ने दिया टाइगर श्रॉफ की बात का जवाब
नई दिल्ली:

'हीरोपंती' से बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने एक साथ बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी. लेकिन हाल ही में जब टाइगर श्रॉफ से कृति सेनन के साथ दोबारा काम करने को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने हैरान करने वाला जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मैं कृति के साथ काम करना पसंद करूंगा, लेकिन अब वह मेरे जैसे किसी व्यक्ति के साथ काम करने के लिए काफी बड़ी स्टार हैं. टाइगर श्रॉफ की इस बात को लेकर हाल ही में कृति सेनन ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने एक्टर की बातों को बकवास बताया है.

बॉलीवुड हंगामा से लाइव चैट के दौरान टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से पूछा गया कि क्या वह 'हीरोपंती 2' में कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ दोबारा नजर आएंगे. इसे लेकर एक्टर ने कहा, "अभी हमारे पास काम करने के लिए कोई अच्छी स्क्रिप्ट नहीं है. एक बार स्क्रिप्ट तैयार हो जाए, तो हम जरूर काम करना चाहेंगगे. लेकिन अभी इस बारे में कहना काफी जल्दी होगा. वह अभी अपने बाकी के कामों में बिजी हैं, इसलिए हमें देखना पड़ेगा." टाइगर श्रॉफ ने कृति के बारे में आगे बात करते हुए कहा, "मैं कृति के साथ काम करना पसंद करूंगा, लेकिन अब वह मेरे जैसे किसी व्यक्ति के साथ काम करने के लिए काफी बड़ी स्टार हैं."

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की इस बात पर कृति सेनन (Kriti Sanon) ने भी रिएक्शन दिया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "वो सुपरस्टार कह रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से कम ही कमाई करते हैं. क्या बकवास है ये टाइगर. आपने कब और किस फिल्म के लिए कहा. खैर काफी वक्त हो चुका है तो मेरे साथ काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा." बता दें कि टाइगर श्रॉफ आखिरी बार फिल्म बागी 3 में नजर आए हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर रितेश देशमुख ने अहम भूमिका अदा की थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Kriti Sanon, Tiger Shroff On Kriti Sanon, Tiger Shroff Says She It Too Big Star
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com