विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2020

Baaghi 3 First Look: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, रॉनी का धमाकेदार अंदाज

Baaghi 3 First Look Poster:'बागी (Baaghi)' और 'बागी 2 (Baaghi 2)' की भारी सफलता के बाद, टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी अगली फिल्म "बागी 3" के साथ तीन गुना एक्शन पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Baaghi 3 First Look: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, रॉनी का धमाकेदार अंदाज
Baaghi 3: टाइगर श्रॉफ की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज
  • 'बागी 3' का फर्स्ट लुक रिलीज
  • टाइगर श्रॉफ हैं लीड रोल में
  • पहले से ज्यादा खतरनाक हो गया है रॉनी
नई दिल्ली:

Baaghi 3 First Look Poster:'बागी (Baaghi)' और 'बागी 2 (Baaghi 2)' की भारी सफलता के बाद, टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी अगली फिल्म "बागी 3" के साथ तीन गुना एक्शन पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म के निर्माताओं ने आज पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है और यह हमेशा की तरह जबरदस्त नजर आ रहा है. टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' में इस बार तीन गुना एक्शन की बात की जा रही है और बताया जा रहा है कि फिल्म में ऐसा एक्शन पेश किया जाएगा जो पहले नहीं देखा गया होगा. वैसे भी टाइगर श्रॉफ जैसे एक्शन स्टार हों तो एक्शन के लेवल को आगे ले जाना स्वाभाविक भी है. 

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म का पोस्टर निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है लिखा हैः 'अब तक के सबसे बड़े शत्रु के खिलाफ. उसकी अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई. एक राष्ट्र के खिलाफ खड़ा होगा बागी. रॉनी इज बैक. बागी 3 का ट्रेलर 6 फरवरी को.'  इस तरह 'बागी 3' की झलक देखने के लिए फैन्स को तीन और इंतजार करना होगा क्योंकि टाइगर श्रॉफ का एक्शन इस ट्रेलर की खासियत जो होगा. 

'बागी 3' के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ एक आर्मी टैंक के सामने खड़े हैं, जबकि उनकी पीठ दर्शकों की तरफ है और हाथ में राइफल थामे हुए नजर आ रहे हैं. पोस्टर ने निश्चित रूप से सभी फैन्स के दिलों की धड़कनों को तेज कर दिया है, जिसके बाद फैन्स अब 6 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  "बागी 3" इस साल 6 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baaghi 3 First Look Poster, Baaghi 3 First Look, Baaghi 3, Tiger Shroff Baaghi 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com