विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2021

मां के साथ केक काट रही ये बच्ची आज है इंटरनेशनल सेलेब्रिटी एक्ट्रेस, नाम बता दिया तो मान लेंगे चैंपियन

अब तक आमिर खान, शाहिद कपूर, सलमान खान और शाहरुख खान के बचपन की फोटो सामने आ चुकी है. इस लिस्ट में अब एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम जुड़ने जा रहा है, जिन्हें पहचान पाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है.

मां के साथ केक काट रही ये बच्ची आज है इंटरनेशनल सेलेब्रिटी एक्ट्रेस, नाम बता दिया तो मान लेंगे चैंपियन
केक काट रही ये बच्ची कौन है?
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सितारों के बचपन की फोटो खूब सामने आ रही है. इन तस्वीरों को उनके फैन पेज द्वारा शेयर कर लोगों को उनके नाम गेस करने का चैलेंज दिया जा रहा है. अब तक आमिर खान, शाहिद कपूर, सलमान खान और शाहरुख खान के बचपन की फोटो सामने आ चुकी है. इस लिस्ट में अब एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम जुड़ने जा रहा है, जिन्हें पहचान पाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है. हिंट के लिए बता दें कि इस एक्ट्रेस को इंटरनेशनल लेवल पर भी पहचान हासिल है.

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक छोटी बच्ची अपनी मां के साथ केक काट रही है. ये बच्ची बहुत ही प्यारी है. बता दें, फोटो में नजर आ रही ये बच्ची आज विश्व की सबसे खूबसूरत महिला मानी जाती हैं. नहीं पहचाना? चलिए बता देते हैं. फोटो में मां का हाथ पकड़कर केट काट रही ये नन्ही बच्ची और कोई नहीं बल्कि मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन हैं. तस्वीर में ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा राय के साथ देखी जा सकती हैं. इस तस्वीर को देखने के बाद जहां कुछ लोग एक्ट्रेस को पहचान गए हैं, वहीं कुछ ने अपने सिर पकड़ लिए हैं.

e9uutb3

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री हैं, जिनकी शादी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से हुई है. ऐश्वर्या और अभिषेक की आराध्या बच्चन नाम की एक बेटी भी हैं. ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए देखी जाती हैं, जिसे कि उनके फैन्स भी खूब पसंद करते हैं.

ये भी देखें- 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Bachchan, Aishwarya Rai Photo, Aishwarya Rai Childhood Pic, Aishwarya Rai College Photos, Aishwarya Rai School Pic, Aishwarya Rai Photo With Mother, Aishwarya Rai Unseen Photos, Aishwarya Rai Modelling Days Photos, Aishwarya Rai Young Photos, Bollywood Actress Quiz, Vrinda Rai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com