धर्मेंद्र और मीना कुमारी की जो तस्वीर आप देख रहे हैं, ये है फिल्म मंझली दीदी की. मीना कुमारी के साथ की हुई चंद फिल्मों से ही धर्मेंद्र की फिल्मी तकदीर भी बदली थी. और, जो इस तस्वीर में छोटा सा बच्चा दिख रहा है वो भी फिल्म दुनिया में नया रिकॉर्ड रचने आया था. इस बच्चे ने महज पांच साल की उम्र में वो कारनामा कर दिखाया, जो बड़े बड़े सितारों को मुश्किल से नसीब होता है. वैसे तो चेहरा भले ही बचपन का हो लेकिन इस सितारे को पहचान पाना मुश्किल नहीं है. क्योंकि इस मासूम शक्लोसूरत के साथ इस बच्चे ने करीब 65 फिल्मों में काम किया है. इस के अलावा ये डायरेक्टर भी हैं प्रड्यूसर भी हैं और एक्टर भी हैं.
पांच साल में जीता नेशनल अवॉर्ड
मीना कुमार और धर्मेंद्र की इस पिक में डरा सहमा सा दिख रहा ये बच्चा है सचिन पिलगांवकर. सचिन पिलगांवकर ने हिंदी सिनेमा के अलावा मराठी सिनेमा में भी खूब काम किया. दोनों ही इंड्स्ट्री का वो बड़ा और बहुत जानामाना नाम हैं. उन की बड़ी उपलब्धियों में से एक उपलब्धि ये है कि सचिन पिलगांवकर ने महज चार साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में काम शुरू कर दिया. और फिर 1962 में रिलीज हुई उनकी मराठी फिल्म. इस मराठी फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना कायल बना दिया. जिस मराठी फिल्म में उन्होंने ये कमाल दिखाया उसका नाम है हा माझा मार्ग एकला.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब बेटी है भी है बड़ी स्टार
सचिन पलगांवकर ने बतौर बालकलाकार तो बहुत सी फिल्मों में काम किया ही. शोले में भी उनका डबल रोल देखने को मिला. दरअसल, शोले मूवी में वो अहमद के रोल में दिखे थे, जिसका डाकू बेरहमी से कत्ल करते हैं. खुद सचिन पिलगांवकर एक रियलिटी शो में ये जानकारी दे चुके हैं कि फिल्म में वो डबल रोल में थे, जिसमें से एक कैमरे के आगे था और एक पर्दे के पीछे.
इसके बाद वो लीड रोल में भी नजर आए. राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म नदिया के पार से उन्हें खास पहचान मिली. उनकी पत्नी सुप्रिया पिलगांवकर भी फिल्मी दुनिया से लेकर टीवी की दुनिया का जानामाना नाम है औऱ उम्दा एक्ट्रेस हैं. उन्हीं को लीड रोल में लेकर सचिन पिलगांवकर ने तूतू मैंमैं नाम का कॉमिक सीरियल बनाया था. अब उनकी बेटी श्रेया पिलगांवकर भी फिल्मी दुनिया में खूब नाम कमा रही हैं. खासतौर से वेबसीरीज में वो खासी एक्टिव हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं