विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2024

साउथ का सुपरस्टार है ये बच्चा, 300 करोड़ है नेटवर्थ, कभी बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता की कही थी बात

ये बच्चा आज एक सुपर स्टार बन चुका है और एक दरियादिल शख्सियत के रूप में भी जाना जाता है. अब जब हर साउथ इंडियन मूवी हिंदी में भी धमाकेदार कामयाबी हासिल कर रही है और साउथ के सितारे बॉलीवुड की तरफ आ रहे हैं.

साउथ का सुपरस्टार है ये बच्चा, 300 करोड़ है नेटवर्थ, कभी बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता की कही थी बात
साउथ के सुपरस्टार को पहचाना क्या
नई दिल्ली:

फिल्म और इस बच्चे का नाता कुछ अलग है. बचपन से ही फिल्मों में काम शुरू कर दिया. फिल्म बनाने वाले पिता ने कहा फिल्मों से दूर हो तो नौ साल तक स्क्रीन से बना डाली दूरी. बॉलीवुड से लगाव नहीं लेकिन शादी की तो बॉलीवुड फिल्मों की एक्ट्रेस से. ये बच्चा आज एक सुपर स्टार बन चुका है और एक दरियादिल शख्सियत के रूप में भी जाना जाता है. अब जब हर साउथ इंडियन मूवी हिंदी में भी धमाकेदार कामयाबी हासिल कर रही है और साउथ के सितारे बॉलीवुड की तरफ आ रहे हैं. उस दौर में ये स्टार कहता है कि बॉलीवुड के लिए मुझे अफोर्ड कर पाना मुश्किल है.

रट रट कर याद करते हैं डायलॉग 

ये स्टार हैं महेश बाबू. जिन्होंने महज चार साल की उम्र में अपने करियर शुरू कर दिया था. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट वो नौ फिल्मों में काम कर चुके  थे. बेटे का फिल्मों के प्रति दिन पर दिन बढ़ रहा झुकाव देखकर उनके पिता और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर शिवा राम कृष्णा ने उन्हें फिल्मों से दूर रह कर पढ़ाई में मन लगाने के लिए कहा. जिसके बाद वो नौ साल तक फिल्मों से दूर रहे. बताया जाता है कि महेश बाबू हर शूट से पहले अपने डायलोग रट रट कर याद करते हैं. ताकि सीन शूट करते समय किसी तरह की चूक न हो.

बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता

महेश बाबू साउथ इंडियन फिल्मों के बड़े  स्टार हैं. जिनके बारे में कहा जाता है कि वो एक एक फिल्म के 60 से 80 करोड़ रु. चार्ज करते हैं. साउथ इंडियन फिल्म के हीरो और हीरोइनों का क्रेज हमेशा ही हिंदी फिल्मों में रहा है. अब तो खैर साउथ इंडियन फिल्में भी डब्ड होकर यहां बहुत पसंद की  जाती हैं. इस दौर में भी महेश बाबू बॉलीवुड में काम करने के ख्वाहिशमंद नहीं है. उन्होंने  एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता. वो जहां हैं वहां खुश हैं, जो काफी चर्चा का विषय बना था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahesh Babu, South Superstar, Mahesh Babu Childhood Photo, Mahesh Babu News, Mahesh Babu Net Worth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com