सोशल मीडिया पर इन दोनों बॉलीवुड सितारों की अनदेखी तस्वीरें या बचपन की तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. करीना कपूर से लेकर ऐश्वर्या और कैटरीना कैफ की बचपन की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं. अब बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) की एक तस्वीर सामने आई है. फोटो में एक्ट्रेस ने इस तरह से पोज दिया है कि उन्हें पहचानना किसी भी फैन के लिए मुश्किल भरा साबित हो सकती है. तस्वीर में श्रुति हासन ने अपने चेहरो को पूरी तरह से कवर किया, लेकिन पहचानने वाले तो उन्हें पहचान ही जाएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
श्रुति हासन (Shruti Haasan Photos) का इस फोटो में ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज नजर आ रहा है. साथ ही उनकी पीठ पर एक टैटू बना हुआ है. फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा नाम लो और जोर से लो. श्रुति हासन की इस लेटेस्ट तस्वीर को 3 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है. उनकी फोटो पर एक यूजर ने कॉमेंट किया है, "मैंने आपका नाम जोर से लिया, लेकिन अब पड़ोसी मुझ पर जोर से चिल्ला रहे हैं."
बता दें कि श्रुति हासन (Shruti Haasan Unseen Photo) एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं. श्रुति हासन के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह पता लगता है कि श्रुति हासन सिंगिंग भी काफी अच्छे से करती हैं. तेलुगु फिल्मों में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली श्रुति हासन ने बॉलीवुड में अब तक 'वेलकम बैक, रमैया वस्तावैया, गब्बर इज बैक, लक, डी-डे, बहन होगी तेरी, रॉकी हैंडसम और तेवर' जैसी फिल्मों में काम किया है. श्रुति को 17 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं