अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद ने हाल ही में सेट पर उनके साथ हुई बदसलूकी के बारे में बात की. श्वेता ने बताया कि वह एक तेलुगु फिल्म कर रही थीं जिसमें उनकी लंबाई को लेकर उन्हें तंग किया गया. बॉलीवुड बबल से बात करते हुए श्वेता ने कहा, "मैं एक तेलुगु फिल्म कर रही थी और उस फिल्म की पूरी टीम हर दिन मेरी लंबाई को लेकर मुझ पर कमेंट करते थे. क्योंकि मेरा हीरो काफी लंबा था वह 5'11 या लगभग 6 फीट लंबा था और मैं 5'2 की हूं और मेरा एक्टर."
एक्टर ने कहा, "वह हर सीन में गड़बड़ी करते थे, रीटेक देते थे, वह तेलुगु थे लेकिन फिर भी अपनी भाषा नहीं बोल पा रहे थे. मैं भी नहीं वो भाषा नहीं जानती थी लेकिन मैं मैनेज कर रही थी. जब कोई मुझ पर कमेंट करता था तो मुझे लगता था कि आप मुझे किसी ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं जिस पर मेरा कोई कंट्रोल नहीं है. यह कुछ ऐसा है जो जेनेटिकली आया है, आप मैनेज नहीं करते. यह अकेला ऐसा सेट रहा जहां मुझे असल में बहुत बुरी तरह से बुली किया गया था."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें उनके लुक्स के लिए भी ट्रोल किया गया तो श्वेता ने कहा कि क्योंकि वह अपने मम्मी-पापा की बदौलत जेनेटिकली ब्लेस्ड हैं. इसलिए उन्हें इससे गुजरना नहीं पड़ा. श्वेता को मकड़ी, इंडिया लॉकडाउन, सीरियस मेन और इकबाल जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है. श्वेता ने अपने काम से दर्शकों को इंप्रेस किया है और आगे भी अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के जरिए एक्टिव रहने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं