फिल्म मकड़ी तो आपको याद होगी? जिसमें चुन्नी और मुन्नी दो बच्चियों का डबल रोल था और इसका अभिनय किया था श्वेता बासु प्रसाद ने, जो वैसे तो जमशेदपुर बिहार की रहने वाली हैं. लेकिन बचपन से ही मुंबई में रहकर उन्होंने अपने सपने को पूरा किया. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने कई सारी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया और अब वह बड़ी हो गई हैं कि पूरे सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनकी तस्वीरें खूब वाहवाही बटोरती हैं. ऐसे में आइए हम आपको दिखाते हैं श्वेता बसु प्रसाद की कुछ पहले की और अब की तस्वीरें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
श्वेता बासु प्रसाद हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस अधूरा सच में नजर आई थी. जिसमें वो एक वकील बनी हैं. लेकिन इनकी शुरुआत 2002 में आई फिल्म मकड़ी के जरिए हुई थी. जिसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था.
हारमोनियम बजाते इस छोटी सी बच्ची को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता कि यह वही श्वेता बासु प्रसाद है जो आज बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरती हैं.
अब जरा इस तस्वीर पर नजर डालिए. ऑफ शोल्डर मिनी ड्रेस ने श्वेता बसु कितनी सिजलिंग लग रही हैं. अब वह 31 साल की हो चुकी हैं.
ब्लैक कलर की लेदर जैकेट, स्लीवलैस टॉप और ओवरसाइज शिमर वाला कोट पहने श्वेता बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं. उन्होंने अपने लुक को बेहद बोल्ड रखा हुआ है और स्टाइलिश फोटो क्लिक करवा रही है.
अब जरा देखिए श्वेता बासु प्रसाद का इंडियन अवतार. ट्यूब टॉप ब्लाउज के साथ उन्होंने बेहद स्टाइलिश साड़ी कैरी की हुई है. जिसमें पल्लू पर ब्लॉक प्रिंट्स बने हुए है. वहीं, पूरी साड़ी प्लेन व्हाइट और ब्लैक कलर की है. उन्होंने सनग्लासेस लगाते हुए और खुले बाल रखते हुए अपने लुक को पूरा किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं