फिल्मों में ऐसे एक्टर्स बहुत हैं, जिन्होंने जोड़ी बनाई और एक साथ कई मूवीज में नजर आए. ऐसे हीरोज में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर का नाम लिया जा सकता है. अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी भी खासी हिट रही. लेकिन हीरोइन्स की ऐसी जोड़ियों कम ही देखने को मिली. पर दो हीरोइन्स ऐसी थीं, जिन्होंने एक दूसरे के साथ खूब काम किया. साउथ इंडियन मूवीज से लेकर नॉर्थ इंडियन मूवीज तक दोनों के नाम का डंका खूब बजा. 70 से लेकर 80 के दशक तक दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई. दोनों के बीच काफी दोस्ताना संबंध रहे, लेकिन बाद में कुछ ऐसे हालात बने कि दोस्ती टूट सी गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुपरहिट हीरोइन, सुपरहिट जोड़ी
जिन दो हीरोइन्स की हम बात कर रहे हैं वो श्रीदेवी और जया प्रदा. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया. अपनी खूबसूरती औऱ अपने टैलेंट से ये दोनों दर्शकों की फेवरेट बन गई. उस दौर में दोनों ने करीब आठ फिल्मों में एक साथ काम किया. ये सारी फिल्मों बेहद हिट भी रहीं. इसके अलावा दोनों साउथ की भी पसंदीदा हिरोइन्स रहीं. दोनों की फिल्मों के गाने से लेकर कहानी तक इन के फैन्स आज भी भुला नहीं सके हैं. तोहफा, मैं तेरा दुश्मन, औलाद, नया कदम, मवाली, मजाल और मकसद कुछ ऐसी मूवीज हैं, जिस में दोनों का साथ दर्शकों को खूब पसंद आया.
ऐसा था रिश्ता
दोनों ने जब शुरुआती दौर में एक दूसरे के साथ काम करना शुरू किया तो दोनों के रिश्ते बहुत दोस्ताना थे. लेकिन फिल्म करते दोनों के बीच कॉम्पिटीशन काफी ज्यादा बढ़ गया था. एक तरफ श्रीदेवी बहुत तेजी से बॉलीवुड के शिखर की तरफ बढ़ रही थीं तो दूसरी तरफ साउथ इंडियन मूवी में भी वो खासी लोकप्रिय थीं. सरगम मूवी से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली जया प्रदा भी पॉपुलेरिटी में उनसे कम नहीं थीं. यही वजह थी कि धीरे धीरे दोनों के बीच कॉम्पिटीशन आ गया, जिस के बाद दोनों ने साथ काम तो किया, लेकिन सेट पर एक दूसरे से बात तक नहीं करती थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं