हॉलीवुड की कई ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेसेस है जो भले ही 50 की उम्र पार कर चुकी हों लेकिन आज भी हॉलीवुड इंडस्ट्री में राज कर रही हैं. ये वो एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपनी काबिलियत से ये साबित किया है कि उम्र सिर्फ एक अंक है. कुछ एक्ट्रेस 50 साल की हैं तो कुछ 60 और कुछ ने तो 70 की उम्र को भी पार कर लिया है. तो चलिए जानते हैं हॉलीवुड की टॉप 10 एक्ट्रेसेस के बारे में जो 50 प्लस में भी इंडस्ट्री में राज कर रही हैं.
मेरिल स्ट्रीप (Meryl Streep)
सबसे पहले खुद लेजेंड मेरिल स्ट्रीप की बात करते हैं. 72 साल की मेरिल स्ट्रीप ने तीन ऑस्कर, नौ गोल्डन ग्लोब, तीन Emmy और दो BAFTA's जीते हैं. पिछले साल ही उन्होंने बिग लिटिल लाइज़ में मैरी लुईस राइट की भूमिका के लिए कई बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस नॉमिनेशंस मिले. मेरिल 50 प्लस की वन ऑफ़ द मोस्ट आइकॉनिक एक्ट्रेसेस में से एक हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वॉयवा डेविस (Viola Davis)
वायोला डेविस को 'हाउ टू गेट अवे विद मर्डर' में उन्हें जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए ड्रामा सीरीज़ में बेस्ट लीड एक्ट्रेस के लिए एमी नॉमिनेशन मिला. 56 साल की उम्र में भी डेविस हॉलीवुड इंडस्ट्री में राज करती हैं. वायोला डेविस एक एक्ट्रेस होने के साथ साथ प्रोड्यूसर और एक्टिविस्ट भी हैं. वो एक्टिंग का ट्रिपल क्राउन जीतने वाली पहली ब्लैक एक्ट्रेस भी हैं, जो एमी, टोनी और ऑस्कर अवार्ड एक साथ जीतने के बाद का अचीवमेंट होता है.
रेने जेलवेगर (Renée Zellweger)
रेनी ज़ेल्वेगर ने 'ब्रिजेट जोन्स' डायरी फ़िल्मों में ब्रिजेट जोन्स के रूप में अपने हिलेरियस और लविंग रोल से सभी का दिल जीता. रेनी हॉलीवुड की 50 प्लस एक्ट्रेसेस में से एक हैं. 52 साल की उम्र में रेनी हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी और खूबसूरती के चलते सब के दिलों पर आज भी राज करती हैं. उन्हें उनके टैलेंट के लिए 'जूडी' में उनके बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नॉमिनेट किया गया. रेनी ज़ेल्वेगर 51 साल की उम्र में भी न सिर्फ हॉलीवुड इंडस्ट्री बल्कि लोगों के दिलों में भी राज करती हैं.
केट ब्लैंचेट (Cate Blanchett)
केट ब्लैंचेट उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिन्हें गोल्डन ग्लोब के लिए नॉमिनेट किया गया था जिसका क्रेडिट 'व्हेयर यू गो बर्नाडेट' में उनके परफॉर्मेंस को जाता है. हालांकि वो ये अवार्ड जीत नहीं पाई, लेकिन उन्हें कई और बड़े अवार्ड्स से नवाजा जा चुका है. 52 साल की केट को ब्लू जैस्मीन और द एविएटर जैसी फिल्मों के लिए काफी पसंद किया गया है. उनके अवॉर्ड्स की लिस्ट पर नजर डालें तो इनमें दो ऑस्कर, तीन गोल्डन ग्लोब और तीन बाफ्टा शामिल हैं.
जॉनिफर लोपैज (Jeniffer Lopez)
जेनिफर लोपेज वन आफ द मोस्ट पॉपुलर अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस में से एक हैं जो 52 साल की उम्र में भी कई हॉलीवुड एक्ट्रेस को पीछे छोड़ने का दम रखती हैं. आज भी अपनी दमदार अदाकारी और खूबसूरती से जेनिफर लोपेज हॉलीवुड इंडस्ट्री में राज कर रही हैं. जेनिफर अपने परफेक्ट फिगर और लाजवाब अदाकारी को लेकर काफी ज्यादा एडमायर किया जाता है . साल 1993 में जेनिफर लोपेज ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था.
लॉरा डर्न (Laura Dern)
लौरा डर्न ने एक एमी और एक बाफ्टा के अलावा 5 गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीत चुकी हैं. 55 साल की उम्र में भी लौरा हॉलीवुड इंडस्ट्री की जान हैं. अपनी लाजवाब अदाकारी और खूबसूरती से लौरा हॉलीवुड इंडस्ट्री में आज भी राज कर रही हैं. मैरिज स्टोरी में उनके डायवोर्स लॉयर के किरदार को बहुत ज्यादा पसंद किया गया. इसके अलावा कई और शानदार फिल्में उनके नाम पर दर्ज हैं.
कैथी बेट्स (Kathy Bates)
कैथी बेट्स को फिल्म रिचर्ड ज्वेल के लिए सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 2020 ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब के लिए नॉमिनेट किया गया था. 73 साल की केथी ने अपने पूरे करियर के दौरान, मिसरी और द लेट शिफ्ट में अपने परफॉर्मेंस के लिए दो एम्मी, एक ऑस्कर और दो गोल्डन ग्लोब जीते हैं.
हेलेन मिरेन (Helen Mirren)
हेलेन मिरेन को अपने रॉयल रोल को लेकर काफी एडमायर किया गया. 76 साल की मिरेन को कैथरीन द ग्रेट में क्वीन कैथरीन के रूप में उनके परफॉर्मेंस के लिए गोल्डन ग्लोब के लिए नॉमिनेट किया गया था. हेलेन को पांच बाफ्टा, चार एम्मी, दो गोल्डन ग्लोब और एक ऑस्कर जीता है, जिससे वो 50 प्लस एक्ट्रेस के बीच एक इंस्पिरेशन बन गई हैं.
निकोल किडमैन (Nicole Kidman)
54 साल की निकोल किडमैन हॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक है जो 50 प्लस होने के बाद भी इंडस्ट्री में राज कर रही हैं. निकोल किडमैन ने एक ऑस्कर, चार गोल्डन ग्लोब, एक एमी और एक बाफ्टा अवार्ड जीता है. उन्हें बिग लिटिल लाइज़ में उनके प्रदर्शन के लिए एक और गोल्डन ग्लोब नॉमिनेशन मिला.
हैल बेरी (Halle Berry)
Halle Berry एकमात्र ब्लैक वीमेन हैं जिन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर अवार्ड दिया गया. उन्होंने हाल ही में 'X Men', डेज ऑफ फ्यूचर पास्ट, 'जॉन विक' चैप्टर 3, पराबेलम और किंग्समैन और 'एक्स-मेन' की दो फिल्मों में अभिनय किया. 55 साल की एक्ट्रेस हॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और अदाकारी के चलते आज भी पहचानी जाती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं