विज्ञापन

ना कोई हीरो- ना कोई विलेन, फिर भी मास्टरपीस कही जा रही है यह सीरीज, जानें 9.3 IMDb रेटिंग वाली यह क्राइम शो क्यों है खास

अगर आपको रियल स्टोरी, समाज और सिस्टम को गहराई से समझने वाली सीरीज पसंद है, तो ‘The Wire' आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है.

ना कोई हीरो- ना कोई विलेन, फिर भी मास्टरपीस कही जा रही है यह सीरीज, जानें 9.3 IMDb रेटिंग वाली यह क्राइम शो क्यों है खास
क्यों माना जा रहा है ‘The Wire’ को एक मास्टरपीस
नई दिल्ली:

अगर आप क्राइम थ्रिलर देखना पसंद करते हैं, लेकिन घिसी-पिटी कहानियों से बोर हो चुके हैं. आपको किसी नई, इंटरेस्टिंग और रियलिस्टिक कहानी की तलाश है. तो अब वक्त है कुछ अलग देखने का. OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर मौजूद ‘The Wire' ऐसी ही एक सीरीज है, जिसे सिर्फ एक शो नहीं बल्कि रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग का बेंचमार्क माना जा रहा है. इसकी 9.3 IMDb रेटिंग यूं ही नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरी और सच्चाई के करीब कहानी है.

क्या है ‘The Wire' की कहानी
यह सीरीज अमेरिका के बाल्टीमोर शहर पर आधारित है. इसे डेविड साइमन ने बनाया है. साइमन ने खुद एक रिपोर्टर के तौर पर पुलिस की कार्यप्रणाली को बहुत करीब से देखा है. यही वजह है कि कहानी बेहद असली लगती है. यह सिर्फ पुलिस और अपराधियों की कहानी नहीं है, बल्कि पूरे शहर और उसके सिस्टम को समझने की कोशिश करती है. अब तक इसके 5 सीजन आ चुके हैं और हर सीजन शहर के अलग हिस्से और मुद्दे को दिखाता है.

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक के साथ 300 से ज्यादा फिल्में, 5 शादियां, कई दिन तक फ्लैट में मृत पड़ा रहा ये एक्टर 

हर सीजन में अलग कहानी और अलग नजरिया
इस सीरीज की सबसे खास बात यही है कि हर सीजन एक नई कहानी और नया नजरिया लेकर आता है. शुरुआत ड्रग्स और पुलिस के टकराव से होती है, जहां शहर के अंडरवर्ल्ड और कानून के बीच की असली लड़ाई सामने आती है. इसके बाद कहानी बंदरगाह और वहां काम करने वाले मजदूरों की दुनिया में पहुंचती है, जहां रोजमर्रा की जद्दोजहद और सिस्टम की कमजोरियां दिखती हैं. तीसरे सीजन में फोकस राजनीति और प्रशासन पर चला जाता है, जो बताता है कि फैसले कैसे लिए जाते हैं और उनका असर जमीन पर कैसा पड़ता है. चौथा सीजन स्कूल और एजुकेशन सिस्टम की सच्चाई को सामने लाता है, जहां बच्चों की जिंदगी और उनके भविष्य की चुनौतियां दिखाई जाती हैं. वहीं पांचवें सीजन में मीडिया और न्यूज रिपोर्टिंग की दुनिया को दिखाया गया है, जो बताता है कि खबरें कैसे बनती हैं और उनका समाज पर क्या असर पड़ता है.

क्यों है यह सीरीज अलग
इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी रियलिस्टिक अप्रोच है. इसमें कोई एक हीरो नहीं है और न ही कोई फिल्मी विलेन. कहानी ऐसे लगती है जैसे आप कोई डॉक्यूमेंट्री देख रहे हों. इसमें दिखाया गया है कि कैसे पुलिस, ड्रग डीलर, नेता और स्कूल सिस्टम एक-दूसरे से जुड़े होते हैं. इसके अलावा, सीरीज में म्यूजिक का इस्तेमाल भी बहुत कम किया गया है. कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और आखिर तक एक बड़ा इम्पैक्ट छोड़ती है. यहां सिर्फ पुलिस की गलती नहीं, बल्कि अपराधियों की दुनिया के अंदर की राजनीति और मजबूरी भी दिखाई गई है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 box office collection day 20: नं. वन बनने के लिए रणवीर सिंह की फिल्म की अल्लू अर्जुन की फिल्म से है कांटे की टक्कर, जानें आज की कमाई

कुछ कमजोरियां भी हैं
यह सीरीज हर किसी के लिए नहीं है. शुरुआत के 3-4 एपिसोड थोड़ा स्लो लग सकते हैं, क्योंकि कहानी को सेट होने में समय लगता है. इसके अलावा, इसमें बाल्टीमोर की लोकल भाषा और काफी ज्यादा गालियों का इस्तेमाल है, जो हर किसी को पसंद नहीं आएगा. सीरीज में किरदार भी काफी ज्यादा हैं, इसलिए हर चीज को समझने के लिए ध्यान से देखना पड़ता है.

अगर आप सिर्फ तेज रफ्तार और मसालेदार कंटेंट देखना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपको धीमी लग सकती है. लेकिन अगर आपको रियल स्टोरी, समाज और सिस्टम को गहराई से समझने वाली सीरीज पसंद है, तो ‘The Wire' आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com