30 मार्च को सुपरस्टार सलमान खान की सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो 4 दिनों में 100 करोड़ पार की वर्ल्डवाइड कमाई हासिल कर चुकी है. ईद के मौके पर रिलीज हुई भाईजान की फिल्म का जहां क्रेज हर तरफ है तो वहीं सिकंदर से पहले इसी हफ्ते रिलीज हुई चार फिल्में भी चर्चा में हैं, जिनमें से वह फिल्म जो सिकंदर से सिर्फ दो दिनों पहले रिलीज हुई. वह बजट से ज्यादा की कमाई केवल 6 दिनों में वसूलने को लेकर चर्चा में है. यह फिल्म मैड स्क्वैयर है.
28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है, जो कि 2023 की सुपरहिट फिल्म मैड का सीक्वल है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, भारत में फिल्म ने 40 करोड़ के बजट में 36.62 करोड़ की कमाई कर ली है. जबकि इंडिया ग्रॉस 40.7 करोड़ का है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 52.5 करोड़ है. इसके चलते फिल्म हिट साबित हो गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ईद के मौके पर रिलीज हुई अन्य फिल्मों की बात करें तो 27 मार्च को रिलीज हुई मोहनलाल की मलयालम फिल्म ए2 एम्पुरान ने 122 करोड़ की वर्ल्डवाइड और 83.73 करोड़ की कमाई भारत में हासिल की है. जबकि इसी दिन वीर धीरा सूरन रिलीज हुई थी, जिसने 34.3 करोड़ वर्ल्डवाइड और 28.18 करोड़ की कमाई भारत में की थी. हालांकि यह दोनों ही फिल्में अभी बजट से दूर हैं.
28 मार्च को रॉबिनहुड रिलीज हुई थी, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 11.5 करोड़ और भारत में 9.89 करोड़ ही हो पाया है. जबकि 30 मार्च को रिलीज हुई सिकंदर ने 123.75 करोड़ की वर्ल्डवाइड और भारत में 84.25 करोड़ की कमाई हासिल की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं