विज्ञापन

'तेहरान' की निर्माता का निधन, होटल में डाना ईडन मिलीं मृत 

'तेहरान' की निर्माता डाना ईडन का निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एथेंस के होटल में मृत मिलीं.

'तेहरान' की निर्माता का निधन, होटल में डाना ईडन मिलीं मृत 
तेहरान' की निर्माता डाना ईडन का निधन

मशहूर ड्रामा सीरीज 'तेहरान' की निर्माता और क्रिएटर डाना ईडन का 52 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह ग्रीस में 'तेहरान' के चौथे सीजन की शूटिंग कर रही थीं. उनके निधन से इजराइल टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. इजराइल के पब्लिक ब्रॉडकास्टर 'कान' ने डाना ईडन के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि हाल के दिनों में 'तेहरान' के चौथे सीजन की शूटिंग ग्रीस में चल रही थी. डाना ईडन इस शूटिंग को बेहद करीब से मॉनिटर कर रही थीं और इसी सिलसिले में उन्होंने ग्रीस का सफर किया था.

मृत पाई गईं डायरेक्टर

Latest and Breaking News on NDTV

ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, डाना ईडन एथेंस के एक होटल में मृत अवस्था में पाई गईं. बताया गया कि जब वह लंबे समय तक कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दे रही थीं, तो उनके भाई उन्हें तलाशते हुए होटल पहुंचे, जहां उन्होंने डाना को कमरे में मृत पाया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई. ग्रीक पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ के बयान भी ले रही हैं. अधिकारी सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- 6 स्टंट आर्टिस्ट के साथ बनाए वॉर सीन, 12 स्ट्रीट लाइट्स के साथ शूटिंग, 40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने कमाए 340 करोड़

डाना ईडन के बारे में 

डाना ईडन को इजराइल की सबसे सफल और प्रभावशाली टेलीविजन प्रोड्यूसर्स में गिना जाता था. वह हिट सीरीज 'तेहरान' की निर्माता और क्रिएटर थीं. उन्होंने अपने करियर में कई चर्चित टीवी प्रोजेक्ट्स पर काम किया. 'सेविंग्स द वाइल्डलाइफ', 'शी हैज इट', 'मैगपाई' और 'शाकशौका' जैसे शोज के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान मिली. 

तेहरान के बारे में 

डाना ईडन ने अपने प्रोफेशनल पार्टनरशिप प्रोड्यूसर शूला स्पीगल के साथ मिलकर डोना और शुला प्रोडक्शंस की स्थापना की थी, जिसके बैनर तले 'तेहरान' समेत कई सफल प्रोजेक्ट्स बनाए गए. 'तेहरान' एक एजेंट के खुफिया मिशन पर आधारित कहानी है. यह सीरीज न सिर्फ इजराइल में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहद लोकप्रिय रही. यह एप्पल टीवी प्लस पर उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें- सनी देओल ने कहा- दामिनी को स्टार मीनाक्षी शेषाद्रि नहीं उनसे अच्छी डांसर, वीडियो देख फैंस बोले- घातक 2 की तैयारी...

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com