विज्ञापन

टेलर स्विफ्ट ने कर ली शादी, जानें कौन हैं ट्रैविस केल्स

जानी मानी सिंगर टेलर स्विफ्ट ने ट्रैविस केल्स से शादी कर ली है. वहीं अब फैंस को शादी की तस्वीरें देखने का इंतजार है.

टेलर स्विफ्ट ने कर ली शादी, जानें कौन हैं ट्रैविस केल्स
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने की शादी
नई दिल्ली:

मशहूर पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट की शादी की चर्चा काफी समय से है. वहीं अब उन्होंने शादी कर ली है. दरअसल, टेलर स्विफ्ट अमेरिकी फुटबॉल स्टार ट्रैविस केल्स के साथ न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन (एमएसजी) में शादी कर ली है. इस शादी में कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं. जबकि शादी से पहले वह अपनी करीबी दोस्त और सुपरमॉडल गिगी हदीद के घर पहुंचीं थी, जिससे यह चर्चा तेज हो गई थी कि गिगी इस खास मौके पर उनकी ब्राइड्समेड्स में शामिल हो सकती हैं. हालांकि ऐसा नहीं हुआ क्योंकि कपल की शादी में कोई ब्राइड्समेड या ग्रूम मैन नहीं था.  

टेलर स्विफ्ट ने कर ली शादी

CNN के अनुसार, सिंगर के एक प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी कि टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने शादी कर ली है. कपल के पुराने दोस्त एडम सैंडलर ने शादी की रस्में पूरी करवाईं और उनके भाइयों ने 'मैन ऑफ़ ऑनर' और 'बेस्ट मैन' की भूमिका निभाई. वहीं फैंस को कपल के शादी का ऐलान करने और शादी की तस्वीरें शेयर करने का फैंस को इंतजार है. 

ये भी पढ़ें- मोहम्मद रफी का 59 साल पुराना गाना, हर बर्थडे पार्टी की है शान, फिल्म ने जीतेंद्र को बनाया जंपिग जैक, 12 हफ्तों तक नहीं मिले थे दर्शक

शादी में मेहमानों की लिस्ट में पॉपुलर नाम

डेली मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, शादी में शामिल करीब 1,000 मेहमान शामिल होने वाले हैं, जिसमें मशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग और रैपर जे-जी से लेकर गिगी हदीद और उनके बॉयफ्रेंड का नाम शामिल है.  'फीमेल फर्स्ट यूके' के मुताबिक, शादी को देखते हुए मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास की कई सड़कों को बंद कर दिया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे समारोह के दौरान मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.  

ये भी पढ़ें- वेलकम टू द जंगल का ये एक्टर है बबीता कपूर का भतीजा, बॉलीवुड का हैं पॉपुलर नाम, करिश्मा कपूर के साथ एक ही दिन मनाते हैं जन्मदिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taylor Swift, Travis Kelce And Taylor Swift, Hollywood, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com