विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2019

Video: तापसी पन्नू पर हिंदी भाषा को लेकर शख्स ने साधा निशाना, एक्ट्रेस ने यूं दिया करारा जवाब

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदी भाषा को लेकर एक शख्स को जबरदस्त जवाब देती नजर आ रही हैं.

Also Read in
Video: तापसी पन्नू पर हिंदी भाषा को लेकर शख्स ने साधा निशाना, एक्ट्रेस ने यूं दिया करारा जवाब
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने हिंदी भाषा पर दिया जबरदस्त जवाब
  • तापसी पन्नू ने हिंदी भाषा पर दिया करारा जवाब
  • एक्ट्रेस बोलीं कि 'एलीट भाषा नहीं सोच बनाती है'
  • तापसी पन्नू का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने अपनी फिल्मों और जबरदस्त एक्टिंग से लोगों के दिलों में तो खूब जगह बनाई है. हाल ही में तापसी पन्नू ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में शिरकत की, जहां उन्होंने वीमन इन लीड सेशन पर खुलकर अपनी राय पेश की. लेकिन इस दौरान तापसी पन्नू अंग्रेजी भाषा में बात कर रही थीं, जिसपर आपत्ति जताते हुए एक शख्स ने उनसे कहा कि आप हिंदी फिल्म एक्ट्रेस हैं तो हिंदी में बात कीजिए. खास बात तो यह है कि तापसी पन्नू ने शख्स की इस बात का बेबाकी से जवाब देते हुए उसकी बोलती ही बंद करवा दी. तापसी पन्नू ने कहा कि मैं हिंदी में बात कर सकती हूं. लेकिन क्या यहां सबको हिंदी समझ आएगी.

अक्षय कुमार ने करीना कपूर को लेकर खोला राज, कहा- अगर वो गलतियां भी करती हैं तो...


तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का यह जबरदस्त जवाब सुनकर शख्स ने कहा कि वह हिंदी फिल्म एक्ट्रेस हैं. इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, "मैं साउथ इंडियन एक्ट्रेस भी हूं, तो मुझे तमिल और तेलुगू में भी बात करनी चाहिए." इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा तापसी पन्नू का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखा रहा है. वीडियो में तापसी पन्नू ने हिंदी भाषा को लेकर शख्स को जबरदस्त जवाब दिया, जिसपर ऑडियंस ने उनके लिए खूब तालियां बजाईं. 

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट का आसिम रियाज पर फूटा गुस्सा, बोले- आसिम सांप है...


इससे इतर तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने सोशल मीडिया पर भी ट्रोलर्स को चुप कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी. दरअसल एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि हिंदी भाषा एलीट नहीं बनाती है न. इस पर जवाब देते हुए तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "एलीट भाषा नहीं, बल्कि सोच बनाती है." तापसी पन्नू का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग उनके इस बेबाक अंदाज के लिए खूब तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, "मैम हम आपके साथ हैं." वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, "क्या जबरदस्त जवाब था. ट्रोल्स को ही खत्म कर दिया. वाह तापसी." वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू हाल ही में 'सांड की आंख' (Saand Ki Aankh) में नजर आई थीं. इसके अलावा अब वह जल्द ही 'थप्पड़' (Thappad) में भी दिखाई देंगी.
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taapsee Pannu, Taapsee Pannu Video, Taapsee Pannu Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com