विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2018

सुष्मिता सेन ने लैक्मे फैशन वीक में 'उमराव जान' की धुनों पर बिखेरे जलवे, देखें Photos

सुष्मिता सेन एलएफडब्लू वीक 2018 में मुजफ्फर अली के ब्रांड कोटवारा का लहंगा पहने फिल्म उमराव जान के हिट गीत 'इन आखों की मस्ती' के साथ रैंप पर जलवे बिखेरते नजर आईं.

सुष्मिता सेन ने लैक्मे फैशन वीक में 'उमराव जान' की धुनों पर बिखेरे जलवे, देखें Photos
लैक्मे फैशन वीक के रैम्प पर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन
  • लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन छाईं सुष्मिता सेन
  • उमराव जान के गानों पर बिखेरे जलवे
  • डिजाइनर मीरा की बनीं शो स्टॉपर
नई दिल्ली: पूर्व ब्यूटी क्वीन सुष्मिता सेन लैक्मे फैशन (एलएफडब्लू) वीक समर/रिसोर्ट 2018 में मुजफ्फर अली के ब्रांड कोटवारा का लहंगा पहने फिल्म उमराव जान के हिट गीत 'इन आखों की मस्ती' के साथ रैंप पर जलवे बिखेरते नजर आईं. डिजाइनरों ने उनके कोटवारा लेबल के लिए 'सामंजर-ए गार्डन ऑफ फ्लॉवर' नामक एक संग्रह पेश किया. मीरा और मुजफ्फर अली की बेटी समा अली ने एक विशिष्ट तरीके से चिकनकारी प्रस्तुत की, जो काफी अतुलनीय थी.

LFW 2018: रैम्प पर सानिया मिर्जा ने दिखाई अदाएं, बायोपिक फिल्म को लेकर कही यह बात
 
 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on


सुष्मिता अपनी खूबसूरत मुस्कान के साथ किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं. उन्होंने रैंप पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे. उन्होंने कहा, रैंप पर वॉक करना जादुई अहसास था. मुझे मुंबई रवने हमेशा पसंद आया है. मुझे यह परिवार के साथ घर जैसा लगता है. हाउस ऑफ कोटवारा के साथ शाही दिखना बहुत आसान है.
 
 

A post shared by Bushra Abbasi (@bushlicious) on

 

A post shared by F.M.L (@love_f.m.l) on


VIDEO: मेरे और सैफ की मिलीजुली छवि होगा बेटा तैमूर : करीना कपूर

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Designer Meera, Muzaffar Ali, Lakme Fashion Week, LFW Summer Resort 2018, Lfw 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com