विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2020

दिल्ली हिंसा पर सुशांत सिंह हुए भावुक, बोले- सांस ले लो जरा, हिसाब लगा लो कि टोपी वाला था या तिलक वाला...

दिल्ली में हुई हिंसा पर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह (Sushant Singh) ने शायरी के जरिए रिएक्ट किया है, उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दिल्ली हिंसा पर सुशांत सिंह हुए भावुक, बोले- सांस ले लो जरा, हिसाब लगा लो कि टोपी वाला था या तिलक वाला...
सुशांत सिंह (Sushant Singh) का ट्वीट हुआ वायरल
  • सुशांत सिंह का ट्वीट हुआ वायरल
  • दिल्ली हिंसा पर एक्टर ने किया रिएक्ट
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) दिल्ली में इन दिनों जहां हिंसा (Delhi Clash) ने पूरे देश को हिला कर रखा दिया है. वहीं, सोशल मीडिया पर लगातार दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं. हाल ही में एक्टर सुशांत सिंह (Sushant Singh) ने दिल्ली में हुई बर्बरता को लेकर शायरी के जरिए अपनी राय पेश की है. उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में सुशांत सिंह ने दंगे कर रहे लोगों पर खूब तंज कसा है. एक्टर के इस ट्वीट पर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

विकेटकीपर ने बल्लेबाज को यूं बेवकूफ बनाकर किया आउट, अमिताभ बच्चन को भेज दिया Video


सुशांत सिंह (Sushant Singh) ने अपने ट्विटर हैंडल से दिल्ली हिंसा (Delhi Violence) को लेकर लिखा, "थक गए होगे तुम, सांस ले लो जरा. हिसाब लगा लो कि टोपी वाला था, या था तिलक वाला वो जो मरा. अब भी जी नहीं भरा? मुझे मार कर मिटती हो नफरत तुम्हारी, तो खुद चलकर आऊंगा तुम तक ये वादा है मेरा. बस इतनी मोहलत देना ऐ दोस्त कि जो घर तोड़े हैं तुमने, उनमें से कुछ तो मैं फिर बना दूं जरा."

सना खान की मम्मी ने मेल्विन लुइस से मिलते ही कर दिया था इशारा- मत बनो इसकी दोस्त, यह वुमनाइजर है...


सुशांत सिंह (Sushant Singh) का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें, सुशांत सिंह (Sushant Singh Twitter) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अकसर समसामयिक मुद्दे पर ट्विटर के जरिए राय पेश करते हैं. सुशांत सिंह तब सुर्खियों में जब उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर मुखर होकर अपनी राय रखी. इस दौरान उन्हें कई बार ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा. इससे पहले सुशांत सिंह 'सावधान इंडिया' शो को होस्ट करते थे. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh, Sushant Singh Twitter, Sushant Singh Tweet On Delhi Violence, Sushant Singh Tweet Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com