- सुशांंत सिंह राजपूत की बड़ी बहन राखी पर हुईं भावुक
- नीतू सिंह ने कहा कि मेरा भाई मेरे पास नहीं है जिसे...
- नीतू सिंह की सुशांत सिंह राजपूत को लेकर की गई पोस्ट हुई वायरल
बीते दिन पूरे देशभर में राखी (Rakhi 2020) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. भाई-बहन के प्यार को दर्शाने वाले इस त्योहार को लेकर बॉलीवुड में भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली. लेकिन राखी के इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन नीतू सिंह (Neetu Singh) ने अपने छोटे भाई को याद करते हुए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया. नीतू सिंह ने बताया कि 35 साल में पहली बार जिसकी मैं आरती उतारा करती थी, वह आज गुम है. नीतू सिंह का यह इमोशनल मैसेज सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नीतू सिंह (Neetu Singh) ने अपने छोटे भाई सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को राखी के मौके पर याद करते हुए लिखा, "35 साल में पहली बार, आरती की प्लेट सजी है, दीया जला है और इसपर टीका, मिठाई और राखी भी है. लेकिन केवल एक मुस्कुराता हुआ चेहरा, जिसकी मैं आरती उतारती थी वह नहीं है. जिसके माथे पर मैं टीका लगाती थी वह नहीं है. जिसे मिठाई खिलाते थे वह नहीं है. यहां माथा चूमने के लिए कोई नहीं है. मेरा भाई मेरे पास नहीं है, जिसे मैं गले लगा सकूं. सालों पहले जब तुम आए थे तो मेरी जिंदगी खुशियों से जगमगा गई थी. जब तुम यहां थे तो चारों तरफ रोशनी थी. अब तुम यहां नहीं हो और मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं."
नीतू सिंह (Neetu Singh) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के लिए आगे लिखा, "मुझे नहीं मालूम कि मैं तुम्हारे बिना कैसे जियूं. मैंने नहीं सोचा था कि एक दिन यह भी होगा. एक दिन आएगा, जब तुम आसपास नहीं रहोगे. मैंने तुम्हारे साथ कई चीजें सीखी हैं. मैं तुम्हारे बिना अकेले जीना कैसे सीखूं? बताओ मुझे. तुम्हारी रानी दी." श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी बड़ी बहन नीतू सिंह की इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, "मेरी रानी दी, हमने मां के बाद हमेशा आपको अपनी मां माना है. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं. हैप्पी रक्षाबंधन मेरी रानी दी. भाई हमेशा हमारे साथ रहेंगे और ये बात हम जानते हैं. हम अपने आसपास उनकी मौजूदगी को नकार नहीं सकते हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं