- सुरवीन चावला ने कॉस्टिंग काउच को लेकर किया खुलासा
- पांच बार उनके साथ हुई थी ये घटना
- एक दौरान किया खुलासा
'हेट स्टोरी 2 (Hate Story 2)', 'पार्च्ड (Parched)' और 'सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)' जैसी धमाकेदार फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए कॉस्टिंग काउच पर खुलासा किया है. सुरवीन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपने करियर में 5 बार कॉस्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं. इंटरव्यू में सुरवीन चावला ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में दो बार और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तीन बार इस चीज का शिकार होना पड़ा था.
सलमान खान से इंटरव्यू में पूछा गया 'संजय लीला भंसाली के साथ काम करोगे', मिला यह दमदार जवाब
इंटरव्यू के दौरान सुरवीन (Surveen Chawla) ने कहा, 'एक डायरेक्टर मेरी टांगें देखना चाहता था और एक मेरा Cleavage देखना चाहता था.' 35 साल की एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि एक फिल्ममेकर ने उन्हें ओवरवेट कहा था, जबकि उनका वजन कुल 56 किलो था. सुरवीन चावला ने बताया, 'जब मैं ऑडिशन देने गई तो उस शख्स ने मुझे बोला कि मैं ओवरवेट हूं, जबकि मैं कुल 56 किलो की थी. मुझे लगता है कि उस शख्स को चश्मों की जरूरत थी.'
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने टेलीविजन से बड़े पर्दे यानी फिल्मों में काम करने को लेकर कहा, 'छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर जाना आसान नहीं था क्योंकि उस समय लोगों ने कहा कि तुम टेलीविजन की वजह से 'ओवर एक्सपोस्ड' हो चुकी हो.' वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस वेबसीरिज 'सेक्रेड गेम्स 2' में नजर आईं थीं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं