विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2017

सनी लियोन ने रेखा, मधुबाला जैसी पुरानी एक्ट्रेसेस को आदर्श बताते हुए कहा, 'मैं जैसी हूं...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईटम गर्ल सनी लियोन ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात की.

सनी लियोन ने रेखा, मधुबाला जैसी पुरानी एक्ट्रेसेस को आदर्श बताते हुए कहा, 'मैं जैसी हूं...'
  • सनी लियोन ने बॉलीवुड की पुरानी एक्ट्रेसेस को बताया आदर्श
  • कहा, 'जैसी हो वैसी ही रहना ठीक है'
  • 2012 की फिल्म 'जिस्म 2' से शुरू किया था करियर
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईटम गर्ल सनी लियोन ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात की. उनका कहना है कि मधुबाला, शर्मिला टैगोर और डिंपल कपाड़िया जैसी गुजरे जमाने की अदाकाराओं से उन्होंने सीखा है कि अपने व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए. सनी ने अनुभवी अभिनेत्री मंदाकिनी, रेखा और जीनत अमान की कुछ पुरानी तस्वीरें ट्वीट कीं और उन्हें अपना आदर्श बताया. इसके साथ उन्होंने लिखा कि मैंने बॉलीवुड में कुछ महिलाओं से सीखा है कि जैसी हो वैसी ही रहना ठीक है. जैसे शर्मिला टैगोर, मंदाकिनी, डिंपल कपाड़िया, रेखा, जीनत अमान और मधुबाला.

पढ़ें: सनी लियोन से इंस्पायर हुई ये सुपरस्टार, करने जा रही है ये काम

वर्ष 2012 की फिल्म 'जिस्म 2' के साथ बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री सनी को फिल्मों में बोल्ड किरदारों के लिए जाना जाता है. वह 'रागिनी एमएमएस 2', 'हेट स्टोरी 2', 'मस्तीजादे' और 'बादशाहो' जैसी फिल्मों में दिखाई दीं. इससे पहले उन्हें अरबाज खान की फिल्म 'तेरा इंतजार' में देखा गया.

यह फिल्म इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई. फिलहाल इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिला. सनी फिल्मों के अलावा टीवी शो करते हुए देखा जा चुका है. एमटीवी पर आने वाला रिएलिटी शो 'स्पिल्ट्सविला' में भी होस्ट के रूप में काम कर चुकी हैं.

VIDEO: बॉलीवुड में शुरू-शुरू में थोड़ी परेशानी हुई : सनी लियोनी

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Ideal Actress, Bollywood Old Actress, Rekha, Sharmila Tagore, Madhubala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com