बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अपने इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो नियमित अंतराल पर फैन्स के बीच शेयर करती हैं. सनी लियोन (Sunny Leone) की आगामी फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' (The Battle of Bhima Koregaon) है. उन्होंने इस फिल्म का एक गाना इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो खूब सुर्खियों में है. इस गाने में सनी लियोन (Sunny Leone) 'मराठी मुलगी' (Marathi mulgi) लुक में नजर आ रही हैं. उनके इस गाने को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.
धोनी की बेटी जीवा दुबई में बन गईं कैप्टन, फिर यूं चलाई वाटर मोटर बाइक- खूब देखा जा रहा है Video
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
सनी लियोन (Sunny Leone) पर फिल्माए गए इस गाने को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है. गाने में सनी लियोन बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और उनका डांस भी कमाल का है. गाने को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है: 'हो आली री आली...मराठी मुलगी आली'. सनी लियोन के इस सॉन्ग को कुछ ही देर में इंस्टाग्राम पर करीब डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने में सनी लियोन के लुक और एक्सप्रेशन की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं.
बता दें कि सनी लियोन (Sunny Leone) के अलावा 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' (The Battle of Bhima Koregaon) फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिगंगना सूर्यवंशी और कृष्णा अभिषेक भी दिखेंगे. इस फिल्म के अलावा सनी लियोन जल्दी ही अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला', 'रंगीला' और 'वीरमादेवी' में दिखाई देंगी. बता दें कि सनी लियोन की लोकप्रियता बिग बॉस में आने के बाद बढ़ती चली गई. इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'रईस' में अपने लैला सॉन्ग से भी खूब धमाल मचाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं