विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

Tera Intezaar Trailer: सलमान खान के भाई के साथ सनी लियोन के बोल्ड सीन्स, कहा- आई एम सेक्सी बार्बी गर्ल

फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में सनी लियोन का गाना बेबी डॉल.. काफी मशहूर हुआ था. नई फिल्म 'तेरा इंतजार' में वे आई एम सेक्सी बार्बी गर्ल.. गाने पर थिरकती दिखाई देंगी. 

Tera Intezaar Trailer: सलमान खान के भाई के साथ सनी लियोन के बोल्ड सीन्स, कहा- आई एम सेक्सी बार्बी गर्ल
24 नवंबर को रिलीज होगी 'तेरा इंतजार'
  • 'तेरा इंतजार' का ट्रेलर रिलीज
  • अरबाज खान के साथ सनी लियोन के बोल्ड और किसिंग सीन्स
  • आई एम सेक्सी बार्बी गर्ल.. गाने पर थिरकीं सनी लियोन
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की नई फिल्म 'तेरा इंतजार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. लगभग 2 मिनट के ट्रेलर में सनी लियोन सुपरस्टार सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ रोमांस करती दिख रही हैं. ट्रेलर में दोनों किसिंग और कई बोल्ड सीन्स देते नजर आ रहे हैं. फिल्म 'तेरा इंतजार' में सनी लियोन के आशिक बने अरबाज खान पेंटर की भूमिका में भी दिख रहे हैं. अरबाज सनी की तस्वीर बनाकर उनका दिल जीत लेते हैं और दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो जाती है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अरबाज अचानक कहीं गायब हो जाते हैं और सनी उनकी तलाश में दर-दर भटकती हैं. 

पढ़ें: सनी लियोन के डाय-हार्ड फैन हैं तो ना देखें यह VIDEO

फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में सनी लियोन का गाना बेबी डॉल काफी मशहूर हुआ था. इस फिल्म में वे आई एम सेक्सी बार्बी गर्ल.. आइटम नंबर पर थिरकती दिखाई देंगी. 



बता दें, राजीव वालिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरा इंतजार' 24 नवंबर को रिलीज होगी.

VIDEO: सनी लियोन से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Tera Intezaar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com