विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2017

सनी को चढ़ा सेल्फी का शौक, बॉबी देओल उड़ा रहे मजाक!

सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े पोस्टर बॉयज में नजर आएंगे, फिल्म मराठी की रीमेक है

सनी को चढ़ा सेल्फी का शौक, बॉबी देओल उड़ा रहे मजाक!
सनी देओल
  • श्रेयस तलपडे ने डायरेक्ट की है फिल्म
  • बॉबी देओल भी हैं सनी के साथ
  • नसबंदी को लेकर एक पोस्टर पर बनी है फिल्म
नई दिल्ली: सनी देओल श्रेयस तलपडे की अगली फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ में नजर आएंगे. फिल्म में सनी का कैरेक्टर रफ-टफ है जो एक रिटायर्ड फौजी है. दुश्मनों की धज्जियां उड़ाते नजर आने वाले सनी का ‘पोस्टर बॉयज’ में एक दूसरा पक्ष भी है, जिसमें वे रोमांटिक होने के साथ ही सेल्फी एडिक्ट बने हैं. सेल्फी एडिक्ट का किरदार निभाना सनी के लिए कोई आसान काम नहीं था लेकिन उन्होंने इस काम को बखूबी अंजाम दिया है. जब भी उन्हें कैमरे के लिए पाउट बनाने पड़ते तो पीछे से बॉबी देओल खीसे निपोरते. जब भी सनी ऐसा करते तो उन्हें बॉबी की इस हंसी को झेलना पड़ता था.
 
sunny

मजेदार बात यह भी है कि यह पहला मौका नहीं है जब सनी देओल ने सेल्फी पर हाथ आजमाया है. बेताब की आपने वह तस्वीर देखी जिसमें वे अमृता सिंह के साथ नजर आ रहे हैं. इस पिक्चर को सनी ने अप्रैल में अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट किया था और उन्होंने लिखा था कि 1982 से ही सेल्फी मोड में हैं. पोस्टर बॉयज 8 सितंबर को रिलीज हो रही है.

सनी देओल की यमला पगला दीवानी-3 को लेकर भी काम शुरू हो गया है. फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोरों पर है, और सनी और बॉबी के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र भी हैं. इसके अलावा सनी अपने बेटे को भी जल्द ही लॉन्च करने वाले हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Poster Boys
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com